Rajasthan: लव मैरिज ट्रेजडी के बाद पाली वकीलों का फैसला, प्रेमी के साथ भागी लड़की की नहीं करवाएंगे शादी
love marriage Pali Rajasthan: पाली में 24 जुलाई को कॉलेज छात्रा सेजल ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी। उसके बाद माता-पिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। भाई लापता हो गया। अब वकीलों ने प्रेमी जोड़ों की शादी नहीं करवाने का फै
love marriage Pali Rajasthan: राजस्थान के पाली जिले के रानी कस्बे के वकीलों ने अनूठा फैसला किया है। वकीलों ने तय किया है कि वे अब प्रेजी जोड़ों की शादी उनके परिजनों की बिना सहमति के नहीं करवाएंगे। ना ही उनको कानूनी सलाह देंगे।

पाली के वकील अब घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़ों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कानूनी मदद नहीं करेंगे। ना ही उनके दस्तावेज तैयार करवाएंगे। वकील मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम कहते हैं कि रानी कस्बे के अधिवक्ताओं के इस फैसले से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। चाहे प्रेमी जोड़े दूसरी जगह जाकर शादी करें। कानूनी सलाह लें, लेकिन रानी वकील मंडल के सदस्यों ने समाज सुधार की दिशा में यह कदम उठाया है।
उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को पाली शहर की कॉलेज छात्रा सेजल घर से भागकर प्रेमी रोहित सरगरा से इंटरकास्ट लव मैरिज कर ली थी। फिर सेजल अपने परिजनों से जान का खतरा बताकर मदद के लिए पुलिस के पास पहुंच गई और वहां अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार तक कर दिया, जिसके सदम में सेजल के माता-पिता ने दूसरे दिन ट्रेन से कटकर जान दे दी। इकलौता भाई लापता हो गया था। हालांकि बाद में वो दिल्ली में मिल गया।
पाली की इस लव मैरिज ट्रेजडी के बाद रानी मंडल के वकीलों ने सर्व सहमति से घर से भागकर आने वाले प्रेमी जोड़ों की शादी नहीं करवाने का प्रस्ताव पास किया। वकीलों ने कहा कि कानून पेशा अपनी जगह है और किसी का परिवार टूटने से बचाना अपनी जगह। मां-बाप से बेटा-बेटी की बगावत की घटनाओं के परिणाम बेहद दुखद होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications