Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दलित युवक को मंदिर में घुसने पर रस्सी से बांधकर जमकर पीटा, देखें वायरल VIDEO

Pali News in hindi, पाली। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो राजस्थान के पाली का बताया जा रहा है, जो बेहद अमानवीय है। इसमें कुछ लोग एक युवक पर कहर बरपा रहे हैं। युवक रहम की गुहार लगा रहा है, मगर उसके हाथ-​पैर बांधकर पीटने वालों का दिल नहीं पसीज रहा। वे उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पाली पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

Pali Dalit youth beaten for entering a temple and Video goes viral in Rajasthan

जानकारी के अनुसार घटना एक जून की पाली जिले के जैतारण उपखण्ड के गांव धनेरिया की है। बताया जा रहा है कि एक दलित युवक ने गांव के मंदिर में प्रवेश कर लिया था, जिसकी वजह से दबंगों ने उस पर कहर बरपा दिया। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर उसे जमीन पर लेटाकर खूब पीटा।

Pali Dalit youth beaten for entering a temple and Video goes viral in Rajasthan

दलित युवक भविष्य में ऐसा दुबारा नहीं करने और छोड़ देने की भीख मांगता रहा, मगर आरोपियों ने उसे बख्शा नहीं। इस पूरी घटना का किसी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया, जो घटना के चार दिन दिन बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Pali Dalit youth beaten for entering a temple and Video goes viral in Rajasthan

पाली एसपी आनंद शर्मा के अनुसार एक जून को मंदिर पुजारी की बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। तब लड़के को दस्तयाब किया था। तब युवक ने खुद के साथ हुई मारपीट के बारे में कुछ नहीं बताया था। अब उसके साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक के मामा की रिपोर्ट पर मारपीट के चार आरोपियों गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना की वजह की वास्त​विकता की जांच करवाई जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+