पाकिस्तान के 'तांत्रिक' ने बार्डर इलाके में राजस्थानी लड़की को लेकर गड्ढे में बैठकर लगाई आग, दोनों की मौत

बाड़मेर। भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान के बाड़मेर जिले के पुलिस थाना बाखासर के सुजों का निवाण गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पाकिस्तान के एक कथित 'तांत्रिक' ने बाड़मेर की लड़की को लेकर गड्ढे में बैठकर पेट्रोल व डीजल छिड़कर आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई।

रिश्तेदार के घर से लौट रही थी लड़की

रिश्तेदार के घर से लौट रही थी लड़की

बाखासर थाना अधिकारी निम्बसिंह भाटी के अनुसार सुजों का निवाण निवासी रामचंद्र पुत्र भोजाराम जाति भील ने रिपोर्ट दी कि मेरी पुत्री मंजू एवं उसके मामा की लड़की घर से करीब आधा किलोमीटर दूर हमारे रिश्तेदारों के घर से छाछ लेने के लिए निकली थी। वापस आते समय रास्ते में पहले से तैयारी करके बैठे किस्तुराराम पुत्र जोगाराम जाति भील निवासी सराईयों का तला हाल निवासी सुजों का निवाण वाला ने उसका हाथ पकड़कर खोदे गए गड्ढे में कूद गया और गड्ढे में भरे घास फूस में आग लगा दी। आग लगने से दोनों गंभीर रूप से जल गए। बाद में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 आरोपी का दिमागी संतुलन सही नहीं

आरोपी का दिमागी संतुलन सही नहीं

मंजू एवं किस्तुराराम को जलते देख उसके साथ गई उसके मामा की 8 वर्षीय लड़की ने घर आकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की जलने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बाखासर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किस्तूराराम के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि किस्तुराराम का दिमागी संतुलन सही नहीं होने के कारण उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया। मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पाकिस्तान से आया जोधपुर का वीजा लेकर आया

पाकिस्तान से आया जोधपुर का वीजा लेकर आया

मामले की जांच बाखासर थाना अधिकारी निम्बसिंह भाटी कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर चौहटन वृताधिकारी नारायण सिंह रावलोत भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी रावलोत ने बताया कि आरोपी मूलरूप से पाकिस्तान का रहने वाला था। वह यहां पर जोधपुर का वीजा लेकर अपनी रिश्तेदारी में आया था। मौके पर जो सामग्री मिली है। उनके आधार पर आशंका है वह तांत्रिक क्रिया करता था। वास्तविकता पुलिस जांच में सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+