राजस्थान : गेहूं के साथ अफीम की खेती, तरीका देखकर पुलिस भी चौंक गई

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ की धरियावद थाना पुलिस ने अफीम और गांजे की अवैध खेती पर कार्रवाई की है। धरियावद पुलिस ने गेहूं की फसल की आड़ में अफीम और गांजा उगाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Opium cultivation with wheat Pratapgarh Rajasthan

प्रतापगढ़ के धरियावद पुलिस थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि करमोई नदी की ओर गश्त करते वक्त एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा और अपने खेत की तरफ गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और वे खेत पर पहुंचे तो पाया गया कि गेहूं की फसल की आड़ में जगह-जगह अवैध अफीम और गांजे की फसल उगाई हुई है।

अफीम पर तो डोडे भी उग पाए थे। पुलिस ने यहां से अफीम के 235 पौधे और गांजे के 70 पौधे जब्त किए और आरोपी उदयराम आचार्य को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच देवगढ़ थानाधिकारी हेमन्त कुमार को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+