Ground Report: बारां-झालावाड़ के मतदाता क्यों बोले "आएगा तो मोदी ही" प्रत्याशियों को सुनाई खरी-खोटी
Ground Report LokSabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के मतदान को लेकर नेता मतदाताओं और समर्थकों को जुटाने में पूरी कोशिश कर रहे है। लगातार नेता और प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर, गांव-गांव जाकर आमजन से मुलाकात कर पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे है।
नेता और प्रत्याशी आते है तब तो उनके साथ भीड़ नजर आती है। लेकिन आखिर आमजन की इस भीड़ के मन में क्या है किसी नेता और प्रत्याशी ने जानने की कोशिश की है।

वन इंडिया डॉट कॉम की टीम ने लोकसभा चुनावों में राजस्थान का सभी 25 सीटों के ग्राउंड जीरों पर पहुंच बिना शोर शराबे और हल्ला के सटिक और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुंचाई है।
आज हमारी टीम राजस्थान की हॉट सीट बारां-झालावाड़ में ग्राउंड जीरो पर पहुंची जहां बारां जिले में हाईवे किनारे बने मंदिर के बाहर छाया में सुस्ता रहे आमजन से बातचीत की ।
आमजन और राहगीरों से जानने की कोशिश की आखिर इस बार उनके मन में क्या है ? उनकी समस्याएं क्या है ? पिछले सालों में उनकी समस्या के समाधान के लिए किसने अच्छा काम किया।
मंदिर के बाहर सुस्ता रहे मतदाताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि "साहेब आएगा तो मोदी ही " लेकिन उससे पहले क्या कुछ कहा भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर वह भी सुनना और समझना जरूरी है।
बारां जिले निवासी हुकुमचंद ने बताया कि माहौल तो वहीं है जो पहले चल रहा था, भाजपा का ही माहौल है वहीं चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को लेकर सवाल पूछा तो कहा हमने तो कभी देखा ही नहीं ना ही जानते है।
पिछले 10 सालों में हुए विकास को लेकर हुकुम चंद ने बेबाकी से कहा कि इलाके में खूब विकास हुआ है। लगातार पानी,बिजली और सड़क का विकास हुआ है।
भाजपा की हैट्रिक के सवालों पर कहा कि बिल्कुल भाजपा को हैट्रिक भी करनी चाहिए। भाजपा सांसद ने खूब विकास कार्य करवाए है।
छोटी मोटी समस्याओं पर भाजपा का समर्थन जताते हुए कहा कि ऐसे तो कई समस्याएं है चलती रहती है और उनका समाधान भी होता रहता है।
एक दूसरे राहगीर ने बताया कि बारां में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ही काम करते है भाजपा के प्रत्याशी और सांसद तो जब वोट आते है तब ही आते है वरना कभी आते जाते नहीं है।
आमजन ने बातचीत के दौरान पिछले 20 सालों से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह की कार्यशैली को लेकर किसी ने तारीफ की तो किसी ने पानी संकट और फ्लोराइड की समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आए।
किसी ने मोदी के नाम पर फिर से वोट देने की बात कही तो किसी ने प्रत्याशियों को कोसकर पानी, सड़क और रोजगार की पीड़ा सुनाई। अब 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी बस इतना बोलकर हमने भी बातचीत समाप्त की।












Click it and Unblock the Notifications