अल्लाह के नाम पर अब 5 लाख में बिकेगा हलाल होने वाला बकरा

अजमेर। धर्म के नाम पर लोग क्या कुछ कर सकते हैं आज हम आपको इससे जुड़ी एक खबर बताने वाले हैं। हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे एक प्रतीकात्मक चिन्ह मात्र से एक छोटे से पालतू जानवर की कीमत लाखों रुपये तक हो जाती है यह खबर उसी का एक नमूना मात्र है।

अल्लाह के नाम पर अब 5 लाख में बिकेगा हलाल होने वाला बकरा

मुस्लिम समुदाय बुधवार को बकरा ईद मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दिन बकरों की कुर्बानी दी जाती है। इन्हीं सब के बीच एक बकरे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. अजमेर में एक बकरा ऐसा भी है जिसके शरीर पर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ है। इस बकरे को खरीदने के लिए कई स्थानों से लोग आए हैं लेकिन इसका मालिक 5 लाख रूपए से कम में इसे देने को तैयार नहीं है।

अल्लाह के नाम पर अब 5 लाख में बिकेगा हलाल होने वाला बकरा

अजमेर के बोराज गांव निवासी गामा सिंह रावत ने बताया कि चौदह माह पहले उसकी बकरी ने जिस बकरे को जन्म दिया उसके शरीर पर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ है। इसकी जानकारी उसे एक मौलवी ने दी थी। इसके बाद से वह बकरे पर पूरा ध्यान दे रहा है। बकरे को नियत दिए जाने वाले खाने में जौ, चने की दाल, दलिया, हरा चारा सहित अन्य है। अब बकरा ईद पास होने के कारण कई लोग उसके यहां बकरा खरीदने के लिए आ रहे हैं। उसने बकरे की कीमत पांच लाख रूपए निर्धारित की है। बकरे के लिए अब तक साढ़े चार लाख रूपए की राशि लग चुकी है लेकिन वह पांच लाख रूपए से कम में इस बकरे को बेचने के लिए तैयार नहीं है।

मण्डी के यह हालात

वहीं बकरा ईद को देखते हुए बकरा मण्डियों की स्थिति की बात करें तो हर साल की तुलना में बिकने के लिए बकरे अधिक आए हैं। हालांकि बकरों की कीमतें काफी है, फिर भी खरीददार बकरों को खरीदने में इच्छुक दिख रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक अजमेर शहर में 60 हजार से अधिक बकरों की कुर्बानी होना माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+