Rajasthan News: राजस्थान में कृषि मंत्री के बाद अब शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग, सदन में हुआ जमकर हंगामा

Rajasthan Assembly News: राजस्थान में एक बार फिर से सियासी बखेड़ा खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। आज किरोड़ी लाल के बाद अब भजनलाल सरकार के एक ओर मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राजस्थान में सियासी बवाल हो गया है। विपक्ष ने आज सदन से वॉकआउट कर विरोध जताया।

राजस्थान के भजनलाल सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने की सार्वजनिक घोषणा कर दी। किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की बात लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के दिन से चल रही थी। किरोड़ी लाल के इस्तीफे के बाद अब प्रदेश के एक और मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

राजस्थान में इस समय बजट सत्र चल रहा है। गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे दिन की चर्चा हंगामेदार रही। प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को अपने इस्तीफे की सार्वजनिक घोषणा की।

now-there-is-a-demand-for-the-resignation-of-education-minister-madan-dilawar-in-rajasthan

अभी भजनलाल सरकार अपने एक मंत्री के इस्तीफे के झटके से उबर पाती उससे पहले विपक्ष ने सरकार में शामिल एक और मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश के सियासी पारा को गरम कर दिया।

दरअसल आदिवासियों पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष के नेताओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से इस्तीफे की मांग की। मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन में गहमागहमी देखने को मिली। बाद में कांग्रेस के सदस्यों ने सदन की शेष बची कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासी को लेकर दिए गए बयान पर माफ़ी मांगने और मंत्री पद इस्तीफा देने को लेकर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है।

लंच ब्रेक के बाद दोपहर ढाई बजे जब सदन की कार्रवाई फिर से शुरू हुई तो विपक्ष ने एक बार फिर से मदन दिलावर से माफ़ी मंगवाने की माँग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद आज की सदन की कार्रवाई का बॉयकाट करते हुए विपक्ष ने बहिर्गमन कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है, हम उनकी निंदा करते हैं। शिक्षा मंत्री को माफ़ी माँगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री को शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा लेना चाहिए। मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग पर सदन में विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी भी की। जिसके कुछ देर बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा में आदिवासी डीएनए के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ विपक्ष के हंगामे पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब दिया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आदिवासी समाज सदैव हिंदू था। महाराणा प्रताप के साथ रह कर मुसलमान आक्रान्ताओं के ख़िलाफ़ इसी समाज ने लड़ाई लड़ी थी, यही बात मदन दिलावर ने कही थी।

राठौड़ ने आगे कहा कि सदन में मदन दिलावर से इस्तीफ़े की माँग करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लोकसभा में हिंदुओं को अहिंसक बताते हैं। इस पार्टी की सोच हिंदुओं के ख़िलाफ़ हमेशा से रही है।

एक हज़ार साल तक इस देश पर बाहरी शासकों ने हिन्दू समाज को दबाने की कोशिश की लेकिन हिंदू समाज एकजुट रहा है आज भी देश चारों तरफ़ अलग अलग देशों में मुस्लिम शासकों से घिरा हुआ है। ऐसे समय में देश के हिंदुओं को एकजुट और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने कहा सरकार के पास कांग्रेस के नेताओं पर मुक़दमे करने का समय है लेकिन खनन माफ़िया के ख़िलाफ़ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।

BJP के विधायक ने बजरी माफ़ियाओं को लेकर सदन में सवाल उठाया है सभी विधायकों ने खनन माफ़ियाओं को लेकर सदन में विशेष चर्चा की माँग की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा सदन के भीतर मंत्री सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+