Rajasthan : दुल्हन अपहरण मामले में आया नया मोड़, अब जाट समाज ने किया सीकर बंद का ऐलान
Sikar News, सीकर। राजस्थान के सीकर दुल्हन अपहरण केस ( Sikar Bride Kidnap Case ) में नया मोड़ आ गया है। अब मामले में राजपूत समाज ( Sikar Rajput ) के बाद जाट समाज की भी एंट्री हो गई है। धोद थाना इलाके के गांव नागवा से विदाई के बाद रास्ते से दुल्हन का अपहरण किए जाने के पर दुल्हन की बरामदगी को लेकर राजपूत समाज ने बवाल मचाया था, अब इसी मामले में जाट समाज ( Sikar Jat ) ने सीकर गुरुवार को बंद का ऐलान किया है। जाट समाज मामले में निष्पक्ष जांच और जांच अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ को हटाने की मांग कर रहा है।

निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप
जानकारी के अनुसार जाट समाज के लोगों बुधवार को सीकर जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सीकर दुल्हन अपहरण केस में कई निर्दोष लोगों को भी फंसाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों ने यह भी आरोप लगाया कि जाति विशेष के लोगों ने निर्दोष लोगों को फंसाने का षड्यंत्र रचा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर एसपी को दिए गए ज्ञापन में यह मांग की गई है कि जिस युवती का अपहरण किया जाने का आरोप है उसके न्यायालय में बयान भी करवाए जाएं।

अनिश्चित कालीन महापड़ाव शुरू करने की चेतावनी
श्रीराम बिजारणिया ने बताया कि सीकर एसपी ने जांच अधिकारी को बदलने से इनकार करने पर जाट समाज के लोगों ने गुरुवार को सीकर बन्द का आह्वान किया है। साथ ही अनिश्चित कालीन महापड़ाव शुरू करने की चेतावनी दी है। फिलहाल अपहरण की गई युवती अपने माता परिजनों के साथ है। दुल्हन अपहरण के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

जानिए क्या है सीकर दुल्हन अपहरण केस
-15 अप्रैल : सीकर के धोद पंचायत समिति के गांव नागवा के एक व्यक्ति की दो बेटी सोनू व हंसा की थी। बारात मोरडूंगा गांव से आई।
-16 अप्रैल : तड़के दुल्हन सोनू व हंसा की विदाई हुई। दोनों बहन दूल्हों के साथ कार में सवार होकर ससुराल जा रही थी।
-घर से 4 किमी चलने के बाद गांव रामबक्सपुरा के बस स्टैण्ड पर अंकित व उसके साथ कार रुकवाई और दूल्हन हंसा का अपहरण किया।
-17 अप्रैल : दूल्हन के अपहरण की सूचना से राजपूत समाज आक्रोशित हो गया। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने देर शाम आत्मदाह का प्रयास किया।
-18 व 19 अप्रैल : राजपूत समाज के लोगों ने दुल्हन के बरामगी की मांग को लेकर राजपूत छात्रावास के सामने धरना शुरू जारी रहा।
-20 अप्रैल : राजपूत समाज की ओर से पुलिस को दिया अल्टीमेटम समाप्त होने पर समाज के लोगों ने विधायक गुढ़ा व राष्ट्रीय करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। शाम को देहरादून में अंकित, हंसा व विकास के मिल जाने की खबर आई।












Click it and Unblock the Notifications