आचार संहिता उल्लंघन करने पर राजस्थान की मंत्री अनिता समेत चार को नोटिस, अब देना होगा जवाब
अजमेर। राजस्थान में विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं राजनेता अपनी सरकार के गुणगान गाते नहीं थम रहे। मंत्री अनिता भदेल ने भी कॉलेज के छात्रों के समक्ष सरकार की खूबियां गिनाई जो उन्हें महंगा पड़ गया। आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में निर्वाचन विभाग ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

अजमेर एसडीएम आईएएस अंजलि राजोरिया ने बताया कि पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने उन्हें शिकायत देकर बताया कि सोमवार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने दयानंद कॉलेज में यूथ अवेयरनेस एंड मोटिवेशनल सेमिनार में भाग लिया। यहां सैंकडों स्टूडेंटस के बीच उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाई और भाजपा का प्रचार किया जो कि आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। राजोरिया ने कहा कि डॉ जयपाल की शिकायत पर मंत्री भदेल, आयोजक पॉलिटिकल इंडिया वैंचर और दयानंद महाविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच भी निर्वाचन विभाग की ओर से की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

दयानंद महाविद्यालय में पॉलिटिकल इंडिया वैंचर की ओर से स्टूडेंटस को कॅरियर संबंधी जानकारियां देने के लिए यूथ अवेयरनेस एंड मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें कई विद्वान व उद्योगपतियों ने शिरकत कर छात्रों को कॅरियर के चुनाव के संबंध में और उद्योग जगत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मंत्र भदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अजमेर के रिटर्निंग अधिकारी एडीएम सिटी अशोक ने काग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पर डॉ लाल थदानी और लक्ष्मण हरचंदानी को नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने PM मोदी के पोस्टर पर पोती कालिख












Click it and Unblock the Notifications