राजस्थान : LockDown में भोमपुरा के ग्रामीणों ने घरों में रहने की शपथ लेकर यूं की गांव में No Entry
भोमपुरा के ग्रामीणों ने घरों में रहने की शपथ लेकर यूं की गांव में नो एंट्री
चूरू। देश में कोरोना वारयस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 मार्च से 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर कोरोना की चेन तोड़कर इसके फैलने से रोकने में अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही खुद को भी इससे बचा रहे हैं।

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ उपखंड के गांव भोमपुरा के लोगों ने खुद ही अपने गांव के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनूठी पहल की है। भोमपुरा के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्तों को पूर्णतया बन्द करते हुए प्रवेश व निकास पर लगाम लगा दिया है।
सभी ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में रहने की शपथ भी ली है। एडवोकेट परमेश्वर पिलानियां कहते हैं कि हमारे गांव भोमपुरा के ग्रामीणों ने जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक गांव सें बाहर नहीं जाने और बाहर से किसी को नहीं आने देने का निर्णय लेते हुए गांव के प्रवेश द्वार पर सरिए और छड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। गांव में से अन्य गांवों के लोगों को निकलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गयी है। लेकिन किसी को आपात कारणों से निकलना हुआ तो अनुमति देखकर निकलने के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गयी है अनुमति नहीं होने पर किसी को नहीं निकलने दिया जाएगा।
गांव भोमपुरा के सोहन गोदारा बताते हैं कि हम नहीं चाहते कि हमारा गांव कोरोना की चपेट में आए। इसलिए ग्रामीणों ने ये कदम उठाया है। गांव के सागर बिडासरा, नागर बिडासरा और सहीराम भी सोहन की बात से इत्तेफाक रखते हैं। ये कहते हैं कि हमें हर हालात में हमारे गांव को कोरोना से बचाना है। काम सबके हैं। लेकिन किसी भी हालात में बाहर नहीं जाना है और न ही बाहर से किसी को आने देना है।












Click it and Unblock the Notifications