7 फेरों से 24 घंटे पहले मिला दूल्हे की मां का शव, सबके लिए पहेली बन गई ऐसी मौत

बेटे की शादी करने राजस्थान से एमपी आई महिला का लिफ्ट के गड्ढे में इस हाल में मिला शव

नीमच/चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से बेटे की शादी करने मध्य प्रदेश के नीमच गई एक महिला की मौत हो गई। शादी से एक दिन पहले उसका शव होटल में लिफ्ट के गड्ढे में पड़ा मिला है। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

4 फरवरी को होनी थी शादी

4 फरवरी को होनी थी शादी

नीमच सीएसपी राकेश मोहन के अनुसार भराड़िया मिष्ठान भंडार निम्बाहेड़ा की अनुराधा पति देव किशन माहेश्वरी (47) के बेटे यश (24) की 4 फरवरी 2020 को शादी तय थी। माहेश्वरी परिवार 2 फरवरी की रात को नीमच रेलवे स्टेशन के समीप की लेश्वर रोड पर होटल राज पैलेस में आकर रुका था। 3 फरवरी की सुबह अनुराधा माहेश्वरी का शव लिफ्ट के गड्ढे में मिला।

मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं

मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं

उसकी मौत पानी से भरे गड्ढे में गिरने और सिर में चोट आने की वजह से होने का अनुमान है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से लग सकेगा। पुलिस की शुरुआती जांच में निर्माणाधीन लिफ्ट में हादसा होने के पीछे होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

घटना की जानकारी लगने पर नीमच सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला, बघाना टीआई आरसी दांगी और एसआई उषा बारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामला जांच में लिया। घटनास्थल देखने के बाद शव को पुलिस ने पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+