Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्‍थान के नए सांसद: किसी का पति कांस्‍टेबल तो किसी की बेटी IFS, कोई छोड़ आया IAS की नौकरी

Rajasthan MP List 2024: राजस्‍थान के नए सांसदों में 5 ऐसे हैं, जिनमें से किसी ने चुनाव लड़ने के लिए आईएएस की नौकरी तक छोड़ दी। किसी सांसद का पति पुलिस कांस्‍टेबल तो किसी का विधायक हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आए। राजस्‍थान की 25 सीटों में से भाजपा ने 10, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने 10 व बीएपी ने एक सीट जीती हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024

संजना जाटव सांसद भरतपुर राजस्‍थान (Sanjana Jatav MP Bharatpur, Rajasthan)

राजस्‍थान में सबसे युवा सांसद 26 वर्षीय संजना जाटव हैं। भरतपुर सी पर कांग्रेस की संजना जाटव ने भाजपा के रामस्‍वरूप कोली को 51 हजार 983 वोटों से हराया।

Sanjana Jatav MP Bharatpur

अलवर जिले के गांव समूची की रहने वाली सांसद संजना यादव के पति अलवर के खेड़ली कस्बा निवासी कप्तान सिंह राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल हैं।

महिमा सिंह मेवाड़ सांसद राजसमंद राजस्‍थान (Mahima Singh Mewar MP Rajsamand Rajasthan)

राजस्‍थान में आम चुनाव 2024 की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड महिमा कुमारी ने बनाई है। इन्‍होंने 3 लाख 92 हजार 223 वोटों से कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को हराया।

Mahima Singh Mewar with Husband

महिमा कुमारी मेवाड़ के पूर्व राजघराने से हैं। इनका परिवार महाराणा प्रताप का वंशज है। महिमा कुमारी के पति विश्‍वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा से भाजपा विधायक हैं।

ओम बिरला सांसद कोटा राजस्‍थान (Om Birla MP Kota Rajasthan)

ओम बिरला ने कोटा से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को 41 हजार 974 वोटों से हराया है।

बिरला ने 25 साल पुरानी वो परंपरा भी तोड़ दी, जिसमें यह हो रहा था कि जो भी लोकसभा अध्‍यक्ष बनता है, वो अगली बार सांसद नहीं बनता।

Om Birla with Daughter Anjali Birla

ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी है। अंजलि ने 26 साल की उम्र में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2019 पास की थी।

अर्जुन राम मेघवाल सांसद बीकानेर (Arjun Ram Meghwal MP Bikaner)

अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर सीट से जीत चौका लगाया है। भाजपा के अर्जुन राम ने 55 हजार 711 वोटों से कांग्रेस गोविंद राम मेघवाल को हराया।

BJP Leader of Rajasthan

अर्जुन राम मेघवाल राजस्‍थान कैडर में आईएएस अधिकारी रहे। चूरू जिला कलेक्‍टर पद पर भी सेवाएं दी। साल 2009 में आईएएस छोड़ भाजपा ज्‍वाइन कर ली और तब से बीकानेर के सांसद बनते आ रहे हैं।

मन्‍नालाल रावत सांसद उदयपुर राजस्‍थान (Mannalal Rawat MP Udaipur Rajasthan)

भाजपा के मन्‍नालाल रावत ने उदयपुर सीट पर कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2 लाख 61 हजार 608 वोट से हराया है। रावत को 7 लाख 38 हजार 286 व मीणा को 4 लाख 76 हजार 678 वोटों से जीत हासिल की है।

Manna Lal rawat MP Udaipur

मन्‍नालाल रावत राजस्‍थान परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्‍नर रह चुके हैं। इन्‍होंने उदयपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के पद पर भी लंबे समय तक सेवाएं दी हैं।

उम्‍मेदाराम बेनीवाल सांसद बाड़मेर (Ummedaram Beniwal)

राजस्‍थान की हॉट सीट बाड़मेर में शिव विधायक व निर्दलीय उम्‍मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को हराने वाले कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल दिल्‍ली पुलिस में कांस्‍टबल रह चुके हैं। बेनीवाल साल 1995 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल लगे और करीब 10 साल तक सेवाएं देने के बाद नौकरी छोड़कर राजनीति में आ गए।

हरीश मीणा सांसद सवाई माधोपुर (Harish Meena MP Sawai Madhopur)

टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को हराकर सांसद बनने वाले कांग्रेस के हरीश मीणा लंबे समय पुलिस में रहे हैं। डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त होकर राजनीति में आए और दौसा सांसद चुने गए। बाद में दो बार विधायक और अब फिर संसद पहुंच गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+