Rajasthan: नरेश मीणा-'कोई और भी अफसर होता तो भी मारता', SDM-'हमें 1 क्या 2 थप्पड़ भी मार सकते थे'
SDM Amit Kumar Chaudhary naresh Meena: राजस्थान उपचुनाव 2024 में देवली-उनियारा सीट पर मतदान के दौरान कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ कांड के बाद नरेश मीणा और अमित चौधरी को प्रतिक्रया भी सामने आई हैं, जिसमें नरेश मीणा दबंगई जबकि एसडीएम ड्यूटी के समर्पण दिखा रहे हैं।
हां, मैंने मारा एसडीएम को थप्पड़-नरेश मीणा
राजस्थान में छोटे किरोड़ी के नाम फेमस नरेश मीणा ने मीडिया से बातचीत कहा कि 'हां, मैंने टोंक जिले के मालपुरा उपखंड अधिकारी (SDM) अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारा है। इनकी जगह कोई और भी अफसर होता तो भी मारता। ऐसे लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। वह जबरन वोट डलवा रहे थे। पुलिस ने परेशन किया। एसडीएम पर कार्रवाई की जाए।'
यह भी पड़ें- राजस्थान में SDM को जड़े 1 'थप्पड़' ने कितना नुकसान करवाया? 75 वाहन जले, 55 लोग घायल, 60 गिरफ्तारियां, 4 FIR

हां, ड्यूटी पर नहीं होता तो अपना बचाव करता-एसडीएम
मीडिया से बातचीत में एसडीएम अमित कुमार चौधरी ने कहा कि 'नरेश मीणा जी हमें एक क्या दो थप्पड़ भी मार सकते थे। मैं तो देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में पोलिंग बूथ पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। मैं वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान हम अपना बचाव तो कर नहीं सकते हैं। हां, ड्यूटी पर नहीं होता तो अपना बचाव जरूर कर सकता था।'
कलेक्टर के कहने पर डलवाए वोट-एसडीएम
सोशल मीडिया पर एसडीएम अमित कुमार चौधरी को एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मीडिया को इंटरव्यू देते हुए एसडीएम चौधरी कह रहे हैं कि देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में गांव समरावता में वोटिंग बहिष्कार के चलते 10 बजे तक एक भी वोट नहीं डला था।
टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा ने उन्हें इसी बात के लिए भेजा था कि वहां जाकर आप वोट डला दीजिए। जिला कलेक्टर ने कहा था, क्योंकि एक भी वोट पड़ जाता है तो यह 100% बायकॉट में नहीं आता है। एसडीएम ने आगे कहा, मैं तो सरकारी आदेशों का पालन कर रहा था। वोट डालने वालों में टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसका हसबैंड शामिल था।
इस मामले में जब नरेश मीणा से सवाल किया गया कि क्या SDM को थप्पड़ मारना सही था? उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'हां, बिल्कुल सही था। उस अधिकारी ने फर्जी वोटिंग कराई। यहां के लोगों की भावनाओं को तोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications