Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Naresh Bishnoi Topper: राजस्‍थान सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती टॉपर समेत 15 ट्रेनी गिरफ्तार, 700 SI जाएगी की नौकरी!

Naresh Bishnoi Rajasthan Paper Leak: राजस्‍थान पुलिस में ट्रेनिंग ले रहे 700 उप निरीक्षकों की नौकरी पर संकट आ गया है। इस बैच के टॉपर नरेश बिश्‍नोई उर्फ नरेश खिलेरी समेत 15 ट्रेनी एसआई ने एसआईटी ने पेपर लीक केस में गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पिछले दिनों पकड़े गए पेपर लीक के मास्टर माइंड जगदीश बिश्नोई से पूछताछ के बाद हुई है।

अब एसआईटी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद राजस्‍थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2021 को रद्द भी किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर #राजस्थान_SI_भर्ती_रद्द_करो ​​​​​​ट्रेंड भी कर रहा है।

SI Topper naresh arreatsed Rajasthan

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार के समय हुई सरकारी भर्तियों में पेपर लीक व धांधली के मामलों की जांच के राजस्‍थान भजनलाल शरर्मा सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया था, जिसने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है।

एसआईटी ने राजस्‍थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक केस में जिन 15 ट्रेनी एसआई को पकड़ा है, उनमें 6 युवतियां व नौ युवक शामिल हैं। ये सभी जयपुर व किशनगढ़ स्थित राजस्‍थान पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे थे।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। नए भारत के नए राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम कसी जा रही है। पेपरलीक पर रोकथाम हेतु गठित एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में SIT ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। परीक्षा टॉपर सहित 15 संदिग्ध (प्रशिक्षु) जो RPA जयपुर व RPTC किशनगढ़ में प्रशिक्षणाधीन हैं, उनसे SOG में SIT द्वारा पूछताछ की जा रही है'

ऐसे पकड़ में आया टॉपर नरेश कुमार

एनडीटीवी की खबर के अनुसार राजस्‍थान एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्‍थान पेपर लीक केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच के दौरान राजस्‍थान पुलिस अकादमी से गैर हाजिर एसआई की लिस्‍ट निकलवाई तो 3 ट्रेनी एसआई गायब मिले। एसआईटी ने एसआई टॉपर नरेश कुमार को बाड़मेर, ट्रेनी एसआई चंचल बिश्‍नोई को किशनगढ़ ट्रेनिंग अकादमी व एक अन्‍य को सांचौर से पकड़ा। इसके बाद 12 ट्रेनी एसआई को भी अकादमी से हिरासत में लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+