Naina Kanwal Suspended: पुलिस ने फ्लैट पर दबिश दी तो इस हाल में मिली राजस्थान पुलिस SI नैना कंवल
naina kanwal husband: दिल्ली अपहरण केस में सुमित नांदल की तलाश में हरियाणा के रोहतक की सनसिटी हाइट्स में राजस्थान पुलिस की एसआई नैना कंवल के फ्लैट में दबिश दी थी।

Naina Kanwal Biography in Hindi: राजस्थान पुलिस की बेहद खूबसूरत ट्रेनी सब इंस्पेक्टर नैना कंवल इन दिनों खासी सुर्खियों में है। वजह है नैना कंवल की गिरफ्तारी के बाद निलंबन। ये हरियाणा की जानी मानी पहलवान भी है।
Recommended Video


रोहतक की सनसिटी हाइट्स के फ्लैट में मिली नैना कंवल
दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के रोहतक की सनसिटी हाइट्स के फ्लैट में दबिश देकर नैना कंवल को गिरफ्तार किया था। फिर राजस्थान पुलिस ने भी एसआई नैना कंवल के खिलाफ कार्रवाई की है।

सुमित नांदल की तलाश में नैना तक पहुंची पुलिस
पूरा मामला ये है कि दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में सुमित नांदल की तलाश करते हुए हरियाणा के रोहतक में राजस्थान पुलिस एसआई नैना कंवल के फ्लैट पर पहुंची थी। तब खुद नैना कंवल ने दरवाजा खोला था। उसके हाथ में दो पिस्टल थी।

पुलिस को देख पिस्टल खिड़की से फेंके
अपने फ्लैट पर पुलिस को देख नैना घबरा गई और दोनों पिस्टल खिड़की से नीचे फेंकने दिए। नैना के पास मिले दोनों हथियार अवैध थे। पुलिस ने लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सकी। बाद में पुलिस ने दोनों पिस्टल जब्त करके नैना कंवल को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

सुमित नांदल के सम्पर्क में थी नैना कंवल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैना कंवल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुमित नांदल काफी समय से उसके सम्पर्क में था। उसके फ्लैट पर दोनों पिस्टल भी सुमित नांदल ही छोड़कर गया था। उसे इस बारे में पता नहीं था कि सुमित की अपहरण के मामले में पुलिस तलाश कर रही है।

नैना कंवल खिलाफ के विभागीय जांच प्रस्तावित
इधर, आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान पुलिस के एडीजी इंटेलिजेंस एस सेंगत्थिर ने बताया कि प्रशिक्षु एसआई नैना कंवल के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है। ऐसे में नैना कंवल को निलंबित किया गया है। इस संबंध में चार मार्च को आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा की रेसलर नैना कंवल की जीवनी
- नैना कंवल हरियाणा में पानीपत जिले के गांव सुताना की रहने वाली है।
- नैना कंवल के पिता का नाम रामकरण कंवल व मां का नाम बाला देवी है।
- 2 फरवरी 1996 को जन्मी नैना कंवल के भाई का नाम निखिल कंवल है।
- नैना कंवल हरियाणा की जानी मानी रेसलर है। बचपन से ही फ्री स्टाइल कुश्ती खेल रही हैं।
- नेशनल व इंटरनेशल लेवल पर कुश्ती की कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं।
- खेल कोटे से हरियाणा में सरकारी नौकरी नहीं मिली तो नैना कंवल राजस्थान से खेलने लगीं।
- राजस्थान सरकार ने खेल कोटे से नैना कंवल को साल 2022 में आरएसी में एसआई बनाया था।

सोशल मीडिया स्टार भी नैना कंवल
अरेस्ट होने के बाद निलंबित हुईं नैना कंवल हरियाणा की रेसलर, राजस्थान पुलिस की एसआई के होने के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टार भी है। नैना कंवल के इंस्टाग्राम पर 251K और फेसबुक पर 523K फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया प्रोफोइल पर नैना कंवल ने जिम में एक्ससाइज करते व राजस्थान पुलिस की वर्दी में कई फोटो व वीडियो शेयर कर रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications