NAINA KANWAL: राजस्थान पुलिस की सबसे खूबसूरत सब इंस्पेक्टर नैना कंवल किस मामले में गिरफ्तार?
Wrestler Naina Kanwal Arrest: नैना कंवल हरियाणा की जानी मानी पहलवान व राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। अपहरण के मामले में गिरफ्तार हुई है।

sub-inspector Naina Kanwal Arrested: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर नैना कंवल गिरफ्तार की गई है। इनकी गिरफ्तारी हरियाणा के रोहतक के सनसिटी हाइट्स के फ्लैट से हुई है।

पहरण के मामले में सब इंस्पेक्टर नैना कनवाल पर आरोप
दरअसल, दिल्ली के एक अपहरण के मामले में राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर नैना कनवाल पर भी आरोप लगे। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। तलाश करती हुई पुलिस हरियाणा के रोहतक में सनसिटी हाइट्स के फ्लैट में पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

Vasundhara Raje ने मंच से किसे ललकारा ? | Satish Poonia | Ashok Gehlot | Amit Shah | वनइंडिया हिंदी

नैना कंवल हरियाणा की जानी मानी पहलवान
बता दें कि नैना कंवल हरियाणा की जानी मानी पहलवान हैं। एशिया चैंपियनशिप मंगोलिया में गोल्ड मेडल भी जीता था। इसके अलावा सात बार भारत केसरी का खिताब भी हासिल कर चुकी है। नैना कंवल मूलरूप से हरियाणा के गांव सुताना की रहने वाली हैं। खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती हुई थी।

नैना कंवल की जीवनी व परिवार
- बता दें कि नैना कंवल का जन्म 2 फरवरी 1996 हरियाणा के पानीपत के गांव सुताना में पिता रामकरण कंवल व मां बाला देवी के घर हुआ। नैना के भाई का नाम निखिल कंवल है।
- फ्री स्टाइल कुश्ती की पहलवान नैना कंवल अभी अविवाहित हैं। इन्हें डांस व संगीत सुनना पसंद है।
- नैना ने साल 2011 से कुश्ती खेलना शुरू किया गया था। चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्टोटर्स स्कूल गांव निडानी जींद हरियाणा के अखाड़ा में पहली बार गईं।












Click it and Unblock the Notifications