Hanuman Beniwal: चुनाव जीतने के बाद इंडिया गठबंधन ने दुखाया बेनीवाल का दिल, बैठक में ही नहीं बुलाया
Hanuman Beniwal News: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही नेताओं के दुख, दर्द और नाराजगी भी जगजाहिर होने लगी है। इसी कड़ी आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का उस इंडिया गठबंधन ने ही दिल दुखा दिया, जिसके साथ मिलकर नागौर में चुनाव लड़ा था। इस पर बेनीवाल ने राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं पर निशाना साधा है।
नागौर से लगातार दूसरे बार सांसद बने हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एक और चार तारीख को दिल्ली में बैठक हुई थी, लेकिन उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया। जब बेनीवाल ने पार्टी नेताओं ने इस कारण पूछा तो जवाब मिला कि 'आप छोटे दल हैं, इसलिए नहीं बुलाया है।'

इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाने को खुद का अपमान मानने वाले हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा या अन्य दूसरे नेताओं ने उनसे यह तक नहीं कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की जीत में हनुमान बेनीवाल का बड़ा योगदान है।
हनुमान बेनीवाल कहते हैं कि 'मैं तो लगातार कह रहा हूं कि मुझे जो 3 लाख वोट मिले हैं, वो कांग्रेस के साथ गठबंधन की वजह से मिले हैं। सच यह भी है कि आरएलपी के कारण कांग्रेस को 20 लाख से अधिक वोट मिले हैं। अगर कांग्रेस के साथ आरएलपी का पहले गठबंधन हो जाता और नेता रोड़े नहीं अटकाते तो कांग्रेस की सीटें और भी बढ़ सकती थी। इन सबके बावजूद मैं भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा।'
हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
नागौर सीट पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आरएलपी के हनुमान बेनीवाल ने कुल 596955 वोट हासिल किए हैं। जबकि भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा को 554730 वोट मिले हैं। बेनीवाल की जीत का अंतर 42225 वोट रहा है। चुनाव जीतने के बाद हनुमान बेनीवाल का वीडियो व तस्वीरें वायरल हो रही हे हैं। वीडियो में वे डांस करते नजर आ रहे हैं जबकि फोटो में मां से जीत के बाद आशीर्वाद लेते दिख रहे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान बेनीवाल ने शेखावाटी के दो जाट नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए बेनीवाल ने कहा कि मुझे इस बात दुख है कि इन्होंने वोटिंग होने के बाद दो बैठक की लेकिन मुझे नहीं बुलाया। जबकि साउथ की सिंगल मेंबर पार्टी को बुलाया। इन्होंने सरासर मेरा अपमान किया। बाड़मेर और शेखावाटी के जाट ग्रुप के दो नेता नहीं चाहते थे कि मैं गठबंधन में शामिल होऊं। इन्होंने एक तरफ तो गठबंधन किया। दूसरी ओर मेरी पार्टी तोड़ी।












Click it and Unblock the Notifications