रियां बड़ी में नागौर MP हनुमान बेनीवाल का बजरी माफिया के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन
RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर 20 JCB से बरसाए गए 11 क्विंटल फूल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजरी माफिया खिलाफ मोर्चा खोला है। नागौर जिले के रियां बड़ी में हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हजारों लोगों ने भाग लिया।
बता दें कि हनुमान बेनीवाल रियां बड़ी पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन पर समर्थकों ने 20 से ज्यादा जेसीबी से करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए।

इस मौके पर सांसद हनुमान बेनीवाल बोले कि समर्थकों ने उनका फूलों से ऐसा स्वागत किया कि अगर कोई कमजोर व्यक्ति होता तो फूलों के नीचे दब जाता।
उन्होंने यह भी कहा कि रियां बड़ी समेत राजस्थान में विभिन्न जगहों पर लीज धारक मेघराज सिंह और उसके समूह के बजरी खनन के पट्टे निरस्त किए जाने चाहिए।
बजरी माफिया ने पुलिस व आमजन पर कई बार हमले किए हैं। बजरी माफिया तो राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं क खर्चा तक उठा रहे हैं।
राजस्थान में बजरी लीज के नाम पर बड़ा अवैध लेन-देन हुआ है। इसकी जांच ईडी से करवाए जाने को लेकर राजस्थान सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications