राजस्थान में फिर हॉर्स ट्रेडिंग, पार्षद उम्मीदवारों ने कैमरे के सामने कबूली 10 लाख लेने की बात, देखें Viral Video

भतरपुर। राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। इस बार हॉर्स ट्रेंडिंग विधायकों को लेकर नहीं बल्कि पार्षदों को लेकर हो रही है। इस खेल में शामिल भावी पार्षद खुलकर कैमरे के सामने पैसे लेने की बात कबूल भी कर रहे हैं और बता रहे हैं वो इन 10 लाख रुपयों का क्या करेंगे?

Recommended Video

    राजस्थान में फिर हॉर्स ट्रेडिंग, पार्षद उम्मीदवारों ने कैमरे के सामने कबूली 10 लाख लेने की बात
    11 दिसम्बर को कामां नगर पालिका के चुनाव

    11 दिसम्बर को कामां नगर पालिका के चुनाव

    दरअसल, यह चौंका देने वाला पूरा मामला भरतपुर की कामां नगर पालिका का है। यहां 11 दिसंबर को 35 वार्डों में पार्षद पद का चुनाव होना है। नगर पालिका चुनाव 2020 से पहले चेयरमैन पद को लेकर हॉर्स ट्रेडिंग की खबरें सामने आ रही हैं।

     इन प्रत्याशियों से की बात

    इन प्रत्याशियों से की बात

    जब पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों विष्णु तमोरिया, रामनिवास, गोपाल शर्मा व रेशमा आदि से मीडिया ने इन 10 लाख रुपयों को लेकर सवाल पूछा तो किसी ने इसका विरोध नहीं किया बल्कि यह पैसा कहां कहां खर्च किया जाएगा। इसका भी विस्तार से ब्योरा मीडिया के सामने रख दिया।

     फार्म भरने आए तब हुआ खुलासा

    फार्म भरने आए तब हुआ खुलासा

    भरतपुर जिले के कामां एसडीएम कार्यालय में पार्षद पद का फार्म भरने आए इन उम्मीदवारों से बातचीत में खुलासा हुआ कि नगर पालिका के चुनाव में चेयरमैन पद को लेकर किस तरह से हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है।

    एक-एक वोट की कीमत तय की

    एक-एक वोट की कीमत तय की

    एक-एक वोट की कीमत तय की गई है और वो लोग जिन्हें जनता अपने वार्ड का विकास करने के लिए चुनती है वो सिर्फ पैसों के लिए अपना वोट चेयरमैन पद के किसी भी उम्मीदवार को दे देते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान इनमें से किसी भी उम्मीदवारों ने दस लाख रुपए लेने की बात से इनकार नहीं किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+