Mumal Mehar: गांव में चौके-छक्के लगाने वाली मूमल के कायल हुए सचिन तेंदूलकर, VIDEO शेयर कर क्या कहा?
Mumal Mehar Barmer Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर के गांव शेरपुरा कानासर की रहने वाली लड़की मूमल मेहर का चौके छक्के मारते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर ने भी वीडियो शेयर किया है।

धोरों की धरती में ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाली लड़की मूमल मेहर इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है उसका भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव व शुभमन गिल की तरह बैटिंग करते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर हर मूमल मेहर की बैटिंग का दीवाना हो रहा है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर भी इसके कायल हो गए हैं। सचिन तेंदूलकर ने अअपअपेअपेनअपेन फफेफेसफेसबफेसबुफेसबुकफेसबुक पेज पर वीडियो शेयर कर लिखा कि 'अभी कल ही तो ऑक्शन हुआ और आज मैच भी शुरू, वास्तव में आपकी बैटिंग को एंजॉय किया।'
दरअसल, धुआंधर बैटिंग करने वाली यह लड़की राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव उपखंड क्षेत्र के शेरपुर कानासर की रहने वाली है। इसके पिता मठार खान किसान हैं। बड़ी बहन अनीसा अंडर 19 क्रिकेट खेल चुकी है। मूमल बहन अनीसा के साथ ग्राम पंचायत व फिर ब्लॉक स्तर पर खेल चुकी हैं।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली मूमल मेहर स्कूल से लौटने के बाद रोजाना लड़कों के साथ-साथ क्रिकेट खेलती है। इसके अलावा मां का घरेलू कामों में भी हाथ बंटाती है। बकरियां भी चराने जाती है।












Click it and Unblock the Notifications