Rajasthan : धौलपुर जेल में बंद कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर को क्यों सता रहा एनकाउंटर का डर?
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर की गैंग ने भय का माहौल बना रखा है। जबकि डकैत मुकेश ठाकुर खुद इस वक्त धौलपुर जिला जेल में बंद है।

दरअसल, बता दें कि जेल में बंद डकैत मुकेश ठाकुर ने असुरक्षित महसूस होने के चलते सुरक्षा प्रदान करने की सहायता मांगी है। डकैत मुकेश ठाकुर का कहना है कि उसे जेल में एनकाउंटर की आशंका है। इसी के चलते डकैत ने धौलपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में अपने अधिवक्ता के जरिये प्रार्थना पत्र दिया है और प्रार्थना पत्र देकर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में पेशी के लिए समुचित और सुरक्षित अभिरक्षा देने की गुहार लगाई है।
पत्र में लिखा है कि उसे डर है कि स्थानीय पुलिस, अन्य राज्य जैसे उत्तर प्रदेश आदि की पुलिस से सांठगांठ करके उसका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। ऐसे में उसे किसी अन्य राज्य में भेजे जाने के दौरान पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications