शादी के 25 दिन बाद पत्नी की हत्या कर बोरे में भरकर ठिकाने लगाने ले गया शव, स्कूटी से लटकता रहा हाथ
राजस्थान के अजमेर जिले में खौफनाक मामला सामने आया है। यहां पर शादी के महज 25 बाद ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं बल्कि शव को बोरे में भरकर स्कूट पर रखकर पुष्कर घाटे में फेंक भी आया। पड़ोसियों ने उसकी स्कूटी पर शव के लटकते हाथ व बाल देखे थे। पति पर दहेज के लिए हत्या के आरोप लगे हैं।

पुलिस के अनुसार अजमेर के द्वारका नगर निवासी मुकेश और भगवानगंज निवासी जेनिफर ने इसी साल 29 अक्टूबर को अरेंज मैरिज की थी। पत्नी की हत्या के बाद मुकेश उसका शव दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड की तरह डिस्पोजल करने की फिराक में था, मगर पकड़ा गया।
मुकेश के पड़ोसियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बुधवार 11 बजे मुकेश व उसकी जेनिफर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जेनिफर को यह कहते सुना गया था कि मुझे माफ कर दो। अब ऐसा नहीं करूंगी। कुछ देर बाद उसकी आवाज आना बंद हो गई थी।

पड़ोसियों के तब तो माजदा समझ नहीं आया, मगर झगड़े के कुछ समय बाद मुकेश ने अपने घर से एक बोरा बाहर निकाला। बोरे को स्कूटी पर रखा तो वह गिर गया था। पड़ोसियों ने देखा कि बोरे से हाथ लटक रहा था। बाल भी दिखाए दे रहे थे।
शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुकेश के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पता चला कि घर में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। खून देख पुलिस मुकेश की तलाश में निकली। वह बस स्टैड के पास मिल गया।
अजमेर पुलिस ने मुकेश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि शव को पुष्कर घाटी में फेंक दिया। इस पर उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पत्नी की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications