बेटा ना होने पर पति ने तीन बेटियों की मां को जिंदा जलाया

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में तीन बोटियों की मां को कथित तौर पर उसके पति और ससुराल के लोगों ने जिन्दा जलाकर मार दिया। बताया गया है कि शादी के 13 साल बाद भी लड़का ना होने के चलते ससुराल पक्ष के लोग मृतका को पंसद नहीं करते थे। 29 साल की महिला को 95 फीसदी जली हुई अवस्था में शुक्रवार को जोधपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका देवयानी के पति गोपाल और सास-ससुर रुकमण और लिची राम पर पोखरण के फलसूंद स्थित घर में उसको जलाने का आरोप है।

mother of three daughters burnt alive by her husband and inlaws jodhpur

देवयानी के पिता कन्हैयालाल ने बताया कि पाली जिले की देवयानी की शादी 13 साल पहले गोपाल से हुई थी। शादी के बाद उसको तीन लड़कियां हुईं। तीन लड़कियां होने और बेटा ना होने की बात पर पति उसे कापी समय से प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने कहा कि गोपाल ने ही उनकी बेटी को मारा है। उन्होंने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। राजस्थान राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन सुमन शर्मा ने घटना का संज्ञान लेते हुए जैसलमेर पुलिस से घटना पर रिपोर्ट तलब की है।

कन्हैयालाल का आरोप है कि जब मैं उसके जलने की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचा तो वह अपनी अन्तिम सांसें गिन रही थी। उसने अपने पिता को बताया कि उसके सास-ससुर और पति ने उसे केरोसिन डालकर जलाया है। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि देवयानी की मौत गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से आग लगकर जल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+