मां ने प्रेम संबंध छुपाने के लिए प्रेमी से 14 साल के बेटे की हत्या करवाकर शव जंगल में पेड़ से लटकवाया
बुरहानपुर, 27 जनवरी। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रेम संबंधों को छुपाने के लिए मां ने अपने 14 साल के बेटे की हत्या करवाकर शव पेड़ पर लटकवा दिया। शव 10 दिन तक जंगल में पेड़ से लटका रहा। पुलिस शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम करवाया। हर किसी को झकझोर देने वाली इस वारदात को महिला के प्रेमी ने अंजाम दिया है। आरोपी महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। शव बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल से बरामद हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के अनुसार जलगांव निवासी 14 साल के पुरुषोत्तम पाटिल 12 दिन से लापता था। पिता विलास पाटिल ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जलगांव पुलिस भी उसे खोज रही थी। पड़ताल में विलास पाटिल की पत्नी मंगला पाटिल के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। इस आधार पर उसकी पत्नी के प्रेमी प्रमोद सिंपी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में वह गुमराह करता रहा, मगर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।
पुलिस ने प्रमोद व मंगला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बच्चे को इसका पता चल गया था। हालांकि उसने पिता को इतना ही कहा था कि एक युवक घर के आसपास घूमता है।इसी बात को लेकर मंगला को प्रेम संबंधों के उजागर होने का डर सताने लगा था। इस पर उसने प्रेमी प्रमोद के साथ मिलकर बेटे की हत्या की योजना बना डाली। घर आने-जाने के कारण बच्चा प्रमोद को जानता था।
12 दिन पहले बच्चा पुरुषोत्तम घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था, तो आरोपी प्रमोद वहां आ गया। उसने भी उसके साथ कबूतर उड़ाना शुरू कर दिया। बातों-बातों में उसने उसे लालच दिया कि मेरे साथ चल तुझे कबूतर पालने के लिए पिंजरा दिलवाता हूं। प्रमोद की बातों में आकर वह उसके साथ चल दिया। जलगांव से वह उसे बाइक पर बैठाकर घुमाने का कहते हुए असीलगढ़ के जंगल ले आया। मौका देखकर उसने रावेर में रस्सी खरीद ली थी। जंगल में उसने बच्चे की हत्या कर दी। उसे बेर के पेड़ पर लटका दिया।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जलगांव पुलिस के प्रधान आरक्षक वासुदेव मराठे, सतीश हरनोर, विजय दुश्रे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पहुंचे। यहां पर बच्चे का शव एक पेड़ से लटका बरामद हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications