दो हत्‍याओं का आरोपी मोहम्‍मद सरवर पाकिस्‍तान जेल तोड़ बॉर्डर लांघकर भारत में आकर छुपा

हनुमानगढ़, 13 सितम्‍बर। दो हत्‍याओं के जिस आरोपी मोहम्‍मद सरवर को पाकिस्‍तान पुलिस खोज रही थी वो भारत में छुपा हुआ मिला है। पहले इसने पाकिस्‍तान की जेल तोड़ी फिर भारत पाक का इंटरनेशनल बॉर्डर लांघकर सीमा पार चला आया। सरवर राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के लाखासर सांगठिया इलाके से एक खेत से रविवार रात को पकड़ा है।

pak nagrika

बता दें कि पाकिस्‍तानी नागरिक मोहम्‍मद सरवर उर्फ बग्‍गु पाकिस्‍तान के जिला बहावलपुर के गांव तिरानावा का रहने वाला है। दो हत्‍या करने के बाद उसे जेल जाना पड़ा था। वह जेल से फरार होकर बॉर्डर पार करते हुए भारत में पहुंच गया।

मोहम्‍मद सरवर के पास धागे की एक गटटी व दवा की टयूब बरामद हुई है। उस पर मेड इन कराची पाकिस्‍तान लिखा है। ग्रामीणों की इत्‍तला पर हनुमानगढ़ पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। सीआईडी व इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर संदिग्‍ध पाकिस्‍तानी नागरिक मोहम्‍मद सरवर से पूछताछ की।

मोहम्‍मद सरवर की जेआईसी की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए इसे श्रीगंगानगर ले जाया जाएगा। सीआईडी, इंटेलिजेंस ब्‍यूरो, बॉर्डर इंटेलिजेंस व डिपार्टमेंट आफ स्‍पेशल पुलिस की टीम संयुक्‍त रूप से पूछताछ करेगी।

खुफिया एजेंसियों की अब तक की पूछताछ में उसने घर का पता बताया है। आस पास के गांव कस्‍बों के नाम भी बताएं। पंजाबी व उर्दू भाषा का जानकार है। बॉर्डर पार से आए हुए इसे महज आठ से द‍स दिन हुए हैं। वह कौनसी सीमा चौकी पार करके आया इसकी जानकारी नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+