लड़कियों से छेड़खानी पर मनचले को भीड़ ने पीटा, जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

अजमेर। उत्तर प्रदेश में अजमेर के झालावाड़ जिले में लोगों की भीड़ ने एक मनचले युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला। युवक पर आरोप है कि वह लड़कियों से छेड़छाड़ करता था और दोस्त बनने को कहता था। इससे परेशान लड़कियों ने परिजनों से शिकायत कर दी।

Mob beat youth in Rajasthan for molesting girls

घटना भवानीमण्डी की है जहां लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे क्षेत्र में घूमाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भवानीमण्डी थाना क्षेत्र के रामनगर के निवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में रोजाना एक बदमाश आकर युवतियों से छेड़छाड़ करता और उससे दोस्ती करने का ऑफर देता।

इसको लेकर युवतियां कई बार अपने परिजनों से शिकायत कर चुकी थी। आज कुछ परिजनों ने मिलकर योजना बनाई और घेराबंदी करके बदमाश को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। वह लोगों से माफी मांगता रहा लेकिन भीड़ उसे मारती रही। मारपीट के बाद युवक को जूतों की माला पहनाकर क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। थाने के एएसआई मांगीलाल ने कहा कि आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+