विधायक के बेटे ने लिया जनरल टिकट, जा बैठा एसी कोच में, टीटी को दिखाई धौंस, जानिए फिर क्या हुआ

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में दो यात्रियों के बीच तब विवाद हुआ। जब वे जनरल टिकट लेकर एसी कोच में चढ़े। वे आरक्षित सीटों पर बैठे थे।जिससे उनमें झड़प हो गई। टीटी ने बीच-बचाव किया। लेकिन एक यात्री ने खुद को विधायक का बेटा बताते हुए विरोध किया। हाथापाई हुई और टीटी ने उन पर जुर्माना लगाया और फिर उन्हें गांधी नगर स्टेशन पर उतार दिया।

टीटी की रिपोर्ट के अनुसार यात्री बांदीकुई स्टेशन से जनरल टिकट लेकर चढ़े थे। खाली करने के लिए कहने के बावजूद वे बैठे रहे। दौसा पहुंचने पर आरक्षित टिकट वाले अन्य यात्री आ गए और अपनी सीट मांगने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

ac coach

जब टीटी ने दोनों यात्रियों को अपनी सीट छोड़ने को कहा तो वे आक्रामक हो गए। उनमें से एक ने टीटी को धमकाते हुए कहा कि उसके पिता विधायक हैं। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद टीटी ने रेलवे कंट्रोल रूम से संपर्क किया और करीब नौ सौ रुपये का जुर्माना लगाया।

गांधी नगर स्टेशन पर पहुंचने के बाद टीटी ने यात्रियों को आरपीएफ के हवाले कर दिया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि तीन दिन बाद भी इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यात्रियों में से एक सौरभ ने बताया कि गांधी नगर स्टेशन पर कुछ देर तक रोके रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

आरपीएफ थाना निरीक्षक छवि शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जीआरपी थाना कर रहा है। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि इस घटना के संबंध में उनके कार्यालय को कोई शिकायत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+