कौन हैं MLA Indira Meena, जिन्होंने Rajasthan Budget 2025 से पहले BJP पर एक साथ छोड़े कई तीर
Rajasthan Budget Session 2025: 16वीं राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज 31 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है। इस सत्र के दौरान राजस्थान की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी आगामी 19 फरवरी 2025 को भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। राजस्थान विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विपक्ष की ओर से बामनवास कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा (MLA Indira Meena) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई अहम मुद्दों को उठाया है।
Rajasthan Budget 2025: भाजपा सरकार पर कांग्रेस विधायक का हमला
राजस्थान के सवाईमाधोपुर के बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने अपने फेसबुक पोस्ट में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण से स्पष्ट हो गया कि यह सरकार सिर्फ प्रचार और जुमलों की राजनीति कर रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: विधानसभा में गूंजा समरावता कांड, नरेश मीणा से मिलने के बाद खास टी-शर्ट पहन पहुंचीं MLA इंदिरा मीणा

Rajasthan Budget News: राजस्थान की जनता के असली मुद्दों पर सरकार की चुप्पी
बेरोज़गारी और महंगाई: राजस्थान में 40% से अधिक बेरोज़गारी दर के बावजूद कोई ठोस रोजगार नीति नहीं है। शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती रुकी हुई है।
किसानों की समस्याएं: भाजपा सरकार ने बाजरा और गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद का वादा किया था, लेकिन अब इससे मुकर गई है। किसानों को सम्मान निधि की राशि अब तक नहीं मिली।
स्वास्थ्य सेवाओं का संकट: चिरंजीवी योजना और RGHS जैसी स्वास्थ्य योजनाओं पर अनिश्चितता बनी हुई है। अस्पतालों को भुगतान नहीं मिलने से गरीब मरीजों का इलाज ठप हो गया है।

बिजली संकट: प्रदेश में बिजली कटौती चरम पर है, जिससे आम जनता और उद्योग दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर संकट: सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे गरीब छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
महिला सुरक्षा: अपराधों की संख्या बढ़ रही है और जयपुर को "क्राइम कैपिटल" बना दिया गया है।

MLA indira Meena ने ERCP योजना पर उठाए सवाल
भाजपा सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के लिए 12,000 करोड़ रुपये देने का दावा किया, लेकिन कांग्रेस सरकार पहले ही 2023-24 के बजट में 13,500 करोड़ रुपये निर्धारित कर चुकी थी। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि इस योजना से राजस्थान को कितना पानी मिलेगा।

राजस्थान कांग्रेस की भजनलाल शर्मा सरकार को चेतावनी
विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को झूठे सपने दिखा रही है, जबकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है और राज्य पर 6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान इन सभी मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। प्रदेश की जनता अब सच्चाई जान चुकी है और विपक्ष विधानसभा में सरकार की नाकामियों को उजागर करता रहेगा।

Who is MLA Indira Meena: कौन हैं विधायक इंदिरा मीणा?
इंदिरा मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बामनवास सीट से दूसरी बार कांग्रेस विधायक हैं।
विधायक इंदिरा मीणा का जन्म 31 अक्टूबर 1987 को टोंक जिले के निवाई में हुआ था।
विधायक इंदिरा मीणा की वर्तमान में उम्र 37 साल है। इनकी शादी रतनलाल मीणा के साथ हुई थी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में इंदिरा मीणा ने बामनवास विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय नवल किशोर मीणा को 38 हजार 513 वोटों से हराया।
बामनसवास विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस इंदिरा मीणा ने भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र मीणा को 7865 वोटों के मार्जिन से हराया था।

इंदिरा मीणा की वजह से गूंजा नरेश मीणा कांड
राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2025 के पहले दिन इंदिरा मीणा अनूठे अंदाज में पहुंचीं। इनकी वजह से राजस्थान विधानसभा में समरावता कांड की गूंज सुनाई दी। दरअसल, राजस्थान के गांव समरावता में नरेश मीणा ने एसडीएम अमित कुमार चौधरी के थप्पड़ मार दिया था। घटना टोंक जिले के देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में नरेश मीणा निर्दलीय प्रत्याशी थे। मतदान के दिन वोटिंग को लेकर एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। उस मामले में जेल में गए नरेश मीणा कांड की न्यायिक जांच की मांग विधायक इंदिरा मीणा ने की। इंदिरा मीणा राजस्थान बजट सत्र में 'समरावता कांड की न्यायिक की मांग' वाली टीशर्ट पहनकर आई थी।
MLA सुरेश मोदी ने नीमकाथाना जिला बहाली की मांग
सीकर जिले के नीमकाथाना से कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी गले में 'नीमकाथाना जिला वापस करो' का पोस्टर लगा रखा था। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय में बने नीमकाथाना जिले को निरस्त कर दिया। मैं कांग्रेस का मोदी हूं। वो मोदी जी बीजेपी वाले हैं। नीमकाथाना जिले को वापस बहाल किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025: राजस्थान बजट सत्र में 'कांग्रेस का मोदी', गले में पोस्टर-नीमकाथाना जिला वापस करो












Click it and Unblock the Notifications