राजस्थान में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की फिसली जुबान,पीएम मोदी को बोल गए मुख्यमंत्री !
rajasthan news: राजस्थान में जहाजपुर विधानसभा से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की आज संबोधित करते जुबान फिसल गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बोल गए।
देशभर में आज गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन राजस्थान में भाजपा विधायक गोपीचंद मीना की जुबान फिसलने से चर्चाएं हो रही है।

दरअसल शाहपुरा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहाजपुर उपखंड मुख्यालय पर आज गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की जुबान फिसल गई जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया।
हालांकि थोड़ी देर बाद ही जब गलती का अहसास हुआ तो सॉरी बोलते हुए अपना संबोधन जारी रखा । लेकिन जैसे ही विधायक मीना ने संबोधन में गलती की तो समारोह में बैठे गणमान्य लोग,शिक्षक और स्कूली बच्चे एक दूसरे का मूहं ताकने लग गए।
Rajasthan news: विधायक जी क्या बोल गए, प्रधानमंत्री को बोल दिया मुख्यमंत्री! pic.twitter.com/uDTU6DxJfR
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 26, 2024
जहाजपुर उपखंड मुख्यालय पर आज उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू पार्क मे आयोजित हुआ। इस मुख्य समारोह में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा सहित क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
जहां जहाजपुर उपखण्ड अधिकारी ने ध्वजारोहण किया साथ ही मार्च पास्ट, व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि भाजपा से विधायक गोपीचंद मीणा ने संबोधन किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई इस दौरान जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की जुबान फिसल गई।
जहां भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश में हमारी सरकार है जहाजपुर क्षेत्र का विकास होगा इस दौरान भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता दिया।
फिर जब उनकों गलती का अहसास हुआ तब उन्होंने सॉरी बोलते हुए वापस प्रदेश का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया और कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में नए विकास के आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।
भाजपा विधायक द्वारा प्रदेश का मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बताए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications