राजस्थान में नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
नाबालिग से गैंगरेप: वीडियो बना व्हाट्सएप पर किया वायरल
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर तीन युवकों बलात्कार करने और इस दौरान की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। 13 साल की पीड़िता ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपने अपने बयान दर्ज कराए हैं। लड़की ने तीन युवकों पर उसके साथ बारी-बारी से रेप करने और इसकी रिकॉर्डिंग करने की बात कही है। लड़की ने कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को बताने पर वो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे।

दुकान पर गई लड़की को किया था अगवा
पीड़िता ने पिता ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, इनमें एक लड़की का पड़ोसी है। शिकायत के मुताबिक, 31 मार्च को उसकी बेटी की अगवा किया गया और एक ग्रोसरी की दुकान पर ले जाकर उससे रेप किया। ये दुकान एक आरोपी ही चलाता है। रेप के बाद ये लोग लड़की को किसी को कुछ ना कहने का चेतावनी देते हुए एक सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। लड़की ने घर पहुंचकर अपनी मां को इस बारे में बताया तो वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
आरोपियों ने लड़की का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। गुरुवार को भरतपुर में कई व्हाट्सएप ग्रुप पर ये वीडियो शेयर किए जाने की बात सामने आई है। लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी शिकायत वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

तीनों आरोपी फरार
एसपी भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया है कि तीन के खिलाफ एफआईआर की गई है। शिकायत के बाद तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए विशेष टीम गठित की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश भी भेजी गई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications