Rajasthan: कोटा में तिरंगे का किसने किया अपमान, विधायक संदीप शर्मा बैठे धरने पर
Rajasthan Kota Flag News: राजस्थान के कोटा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अनंतपुरा क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तिरंगे के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
तिरंगे के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों की ओर से अनंतपुर थाने पर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई है।
कोटा में यह क्या हुआ ? pic.twitter.com/BKqDGeYzMZ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 17, 2024
Recommended Video
हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी ने अनंतपुरा थाने पर धरना देकर राष्ट्रध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी अनंतपुरा थाने पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा कर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक संदीप शर्मा ने लगाया आरोप pic.twitter.com/msSoKoMhvf
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 17, 2024
विधायक संदीप शर्मा ने पूरे मामले की जांच तुरंत कर कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में बारह वफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपमानित करने और तिरंगे में चक्र के स्थान पर चांद तारा लगाकर जुलूस में शामिल करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए घटना को लेकर गंभीर नाराजगी जाहिर की है।

दिलावर ने कहा कि यह देश के खिलाफ कोई साजिश का संकेत देता है।उन्होंने कहा कि इस घटना से लगता है कि यह लोग दूषित मानसिकता वाले हैं और देश को इस्लामी राष्ट्र बनाने का सपना अभी भी अपने मन में सजोए हुए हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहां कि तिरंगे को अपमानित करने वालो के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
मंत्री दिलावर ने तत्काल कोटा रेंज पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गौड़ से बात की और दोषियों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के डीजी उत्कल रंजन साहू को फोन कर मामले में गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
दिलावर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तिरंगे को अपमानित करने वाले लोगों को सख्त सबक सिखाया जाएगा।
अनंतपुरा थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में दी गई शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तिरंगे के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications