Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan News: कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर मंत्री हीरालाल नागर का तीखा पलटवार, देखिए Video

Salman Khurshid Statment: कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के बयान से देशभर में सियासी माहौल गर्म हो गया है। खुर्शीद के बयान की चिंगारी से राजस्थान में भाजपा के नेताओं से लेकर मंत्री और विधायक तक आगबबूला हो रहे है।

मुख्यमंत्री भजलाल शर्मा से लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मंत्रियों से लेकर विधायक और जिलाध्यक्ष तक कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों ले रहे है।

वहीं राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज वन इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ भी बोल सकते है। भारत एक मजबूत देश है। देश का लोकतंत्र मजबूत है। इसकी आंतरिक सुरक्षा से लेकर सीमा की सुरक्षा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत है।

minister-hiralal-nagars-sharp-retort-to-the-statement-of-congress-leader-salman-khurshid

हमारे यहां लोकतंत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इसलिए यहां किसी प्रकार के हालात बनने की सम्भावना नहीं है और जिस तरह से पूरे देश में कानून व्यवस्था है हमारी, सुदृढ़ देश बना हुआ है हमारा, हर तरह से हम मजबूत है। देश में इस तरह के हालात बनने की कोई सम्भावना नहीं है।

आज हम इतने मजबूत है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कोई कही दिक्कत आती है तो उसके लिए भी भारत की मदद बहुत सम्भावी होती है। नेतृत्व हमारा मजबूत है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसी कोई सम्भावना नहीं है। दूर-दूर तक भी बनने की सम्भावना नहीं है। उनका कहने का अपना नजरिया है। उन्होने कुछ भी कहा हो, वो कुछ भी कह सकते है लेकिन देश की सुरक्षा सीमाओं को लेकर, आंतरिक सुरक्षा को लेकर हमारा देश मजबूत है।

पूरे देश की जनता का लोकतंत्र में विश्वास है, हमारे देश की जनता सोच समझ कर निर्णय करती है, फैसले करती है, यहां पर किसी भी प्रकार से कोई चुनाव पर कोई भी अंगुली नहीं उठा सकता है। निष्पक्ष चुनाव होते है, निष्पक्ष काम होता है और यहां भारत की जनता में कोई असंतोष का वातावरण नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+