VIDEO: पाकिस्‍तान की मेहविश नहीं बनना चाहती थी फरीदा की 'सौतन', सिर्फ औकात दिखाने आई इंडिया

Mehwish Khan Pakistan Rahamn Pithiar India: पाकिस्‍तान से राजस्‍थान के चूरू जिले के गांव पीथीसर आई मेहविश का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही कि अपने मुल्‍क से हिंदुस्‍तान आने की असली वजह बताई है।

वायरल वीडियो में मेहविश कह रही है कि वह पाकिस्‍तान से भारत नहीं आना चाहती थी। पाकिस्‍तान में रहते हुए उसकी रहमान की पहली पत्‍नी फरीदा से बात हुई थी। फरीदा ने उससे कहा कि 'तेरी औकात ही क्‍या है?'

Mehwish Khan Pakistan Rahamn Pithiar India

मेहविश का कहना है कि उसने चूरू जिले के गांव पिथिसर में रहमान के घर आकर फरीदा को उसकी औकात बताई है। फरीदा ने जो औकात वाली बात कही थी। उसके सारे मैसेज मेहविश के पास पड़े हैं।

मेहविश यह भी दावा कर रही है कि उसने रहमान की पहली पत्‍नी फरीदा को स्‍पष्‍ट बोला था कि उसके शौहर से उसका कोई संबंध नहीं है। उसे समझाया था कि अपने पति के साथ अच्‍छे से रहा करो तो फरीदा ने जवाब दिया कि जा तू इसके साथ निकाह कर ले।

मेहविश कहती है कि उसने फरीदा से यह भी कहा था कि तुम्‍हारे बच्‍चे हैं। मुझे रहमान से निकाह नहीं करना, मगर फरीदा ने उसे काफी अपशब्‍द बोले। जब फरीदा ने इतने इल्‍जाम लगा ही दिए तो मैं भी रहमान को दिल दे बैठी। रहमान से बोल दिया कि मुझे आप से प्‍यार हो गया है।

मेहविश वायरल वीडियो में यह भी कह रही है कि जब उन्‍होंने रहमान से प्‍यार का इजहार किया और निकाह के लिए कहा तो रहमान का जवाब था कि वह पहले अपनी पत्‍नी फरीदा से दूसरे निकाह का इजाजत लेगा।

मेहविश का दावा है कि रहमान ने उसे कहा कि हमारे इंडिया में पहली पत्‍नी होते दूसरी शादी नहीं की जा सकती है। इस पर मेहविश और रहमान ने इस बारे में फरीदा से बात की तब फरीदा ने कहा कि 'जाओ कर लो शादी, एक बाप का होगा तो करके दिखा शादी'

Mehwish Khan Pakistan Rahamn Pithiar churu Rajasthan

मेहविश-रहमान खान की लव स्‍टोरी क्‍या है?

  • रहमान खान राजस्‍थान के चूरू जिले के गांव पिथिसर का रहने वाला है। वर्मामन में कुवैत में ट्रांसपोर्ट का करता है।
  • रहमान की पहली शादी 17 मार्च 2011 को हनुमान जिले के भादरा की रहने वाली फरीदा से हुई थी। रहमान व फरीदा के एक बेटा व एक बेटी है।
  • रहमान व फरीदा के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। साल 2020 में रहमान की सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म IMO पर पाकिस्‍तान की मेहविश से मुलाकात हुई।
  • 33 साल की मेहविश पाकिस्‍तान के लाहौर की रहने वाली है। मेहविश के माता-पिता का इंतकाल हो चुका है।
  • वर्तमान में इस्‍लामाबाद में मेहविश अपनी बहन साहिमा के पास रहती है। वहां पर ब्‍यूटी पार्लर चलाती है।
  • साल 2006 में मेहविश की शादी पाकिस्‍तान के बादामी बाग निवासी युवक के साथ हुई थी। इनके दो बेटे पैदा हुए।
  • साल 2018 में मेहविश का अपने पहले पति से तलाक हो गया। तलाक के बाद मेहविश भारत के रहमान खान के सम्‍पर्क में आई।
  • 13 मार्च 2022 को रहमान और मेहविश ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस पर शादी की। फिर सऊदी अरब के मक्‍का में मिले और साल 2023 में वहां भी शादी की।
  • अब 27 जुलाई 2024 को मेहविश पाकिसतान से अटारी बॉर्डर होते हुए 45 दिन के वीजा पर रहमान के घर पिथिसर आई है।
  • रहमान अभी कुवैत में ही है। वह भी जल्‍द ही गांव आने वाला है। मेहविश रहमान के घर वालों के साथ रह रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+