राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ने पुलवामा हमले के शहीदों के परिजनों के लिए दिए 10 लाख
Dausa News, दौसा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में शहीद हुए देश के 40 शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करने में हर कोई आगे आ रहा है। अब इस कड़ी में राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर (Mahandipur Bala Ji Temple) के नाम भी शामिल हो गया है।

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट में मुख्यमंत्री सहायता कोष में शहीद परिजनों की आर्थिक मदद के लिए 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं। स्थानीय लोगों का यह दावा है कि दौसा जिले में ही नहीं बल्कि देश में भी शायद पहला मंदिर होगा, जिसके ट्रस्ट की ओर से शहीद परिवार की आर्थिक मदद के लिए हाथ उठे हैं।
बता दें कि हाल ही श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट की ओर से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष महंत किशोरपुरी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए शहीदों के परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 लाख रुपए की सहायता दी।

अजमेर की भिखारी महिला के छह लाख रुपए भी आएंगे काम
अजमेर (ajmer) के जय अम्बे माता मंदिर बजरंगगढ़ चौराहे पर देवकी शर्मा नाम की एक महिला लम्बे समय से भीख मांगा करती थी। वह अपने रुपए संदीप गौड़ और अंकुर अग्रवाल के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जमा करवाती थी। देवकी की इच्छा थी कि उसके मरने के बाद यह राशि किसी अच्छे कार्य के लिए इस्तेमाल की जाए।
14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में राजस्थान के पांच जवानों समेत देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस समय देशभर से शहीद परिवार की आर्थिक मदद की जा रही है। देवकी शर्मा की इच्छा के अनुरूप संदीप गौड़ व अंकुर अग्रवाल आदि ने मंगलवार को उसके बैंक में जमा 6 लाख 61 हजार 600 रुपए की डीडी अजमेर जिला कलेक्टर को पुलवामा हमले के शहीदों के परिजनों के लिए सौंप दी।












Click it and Unblock the Notifications