Rajasthan: छोटे भाई की जगह NEET एग्‍जाम देने आया MBBS स्‍टूडेंट, जानिए पेपर लीक हुआ या नहीं?

NEET Rajasthan: राजस्‍थान में पेपर माफिया अब तक तो सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा में धांधली कर रहे थे। अब NEET जैसी परीक्षा को भी नहीं छोड़ा है। रविवार को हुई नीट परीक्षा 2024 (NEET UG 2024) में कई जगहों पर गड़बड़ी सामने आई है।

नीट परीक्षा में डमी अभ्‍यर्थी बैठने के लिए भरतपुर में 10 लाख रुपए में सौदा किए जाने का मामला सामने आया है जबकि बाड़मेर के अंतरी देवी राउमावि में अपने छोटे भाई की जगह डमी अभ्‍यर्थी बनकर परीक्षा देने आयाा बड़ा भाई MBBS स्‍टूडेंट पकड़ा गया है।

NEET exam News Rajasthan

उधर, सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर हंगामा हुआ। पुलिस ने छात्रों-अभिभावकों को पीट डाला। शाम छह से साढ़े नौ बजे तक दुबारा परीक्षा करवाई तब मामला शांत हुआ। सवाई माधोपुर में हुआ ये कि बालिका उच्‍च माध्‍यमिक आदर्श विद्या मंदिर में अंग्रेजी-हिंदी माध्‍यम के अभ्‍यर्थियों को गलत पेपर बांट दिया गया, जिस पर छात्रों ने हंगामा किया और परीक्षा निरस्‍त करने की मांग की।

डीएसपी हेमेंद्र शर्मा और पुलिसकर्मियों ने छात्रों और अभिभावकों को जमकर पीटा। बाद में एनटीए के निर्देश पर शाम छह से साढ़े नौ बजे तक 120 परीक्षार्थियों की फिर से परीक्षा आयोजित करवाई गई। फिर से परीक्षा आयोजित की गई। मानटाउन में 408 बच्‍चों का सेंटर था। केंद्र प्रबंधन ने हिंदी माध्‍यम के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी मीडियम का पर्चा दे दिया था। परीक्षार्थियों ने परीक्षक से शिकायत की तो उन्‍होंने फिर अंग्रेजी मीडियम का ही पर्चा दे दिया। जबकि ओएमआर सीट पूर्व की ही रही।

NEET exam News Rajasthan

उधर, भरतपुर में नीट परीक्षा में डमी कैंडिडेट समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने 10 लाख रुपये में NEET UG 2024 की परीक्षा का पास कराने का सौदा किया था। एएसपी अकलेश शर्मा ने बताया कि भरतपुर में आयोजित नीट परीक्षा के दौरान एक एमबीबीएस स्टूडेंट डमी अभ्‍यर्थी के रूप में परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया है।

भरतपुर पुलिस ने अन्‍य आरोपियों में अभ्‍यर्थी सूरज गुर्जर, दयाराम अलवर, अमित जाट निवासी जयपुर, रविकांत और सूरज सिंह निवासी दौसा को भी पकड़ा है। उधर, बाड़मेर के अंतरी देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जोधपुर मेडिकल कॉलेज का फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट भागीरथ राम अपने छोटे भाई गोपाल राम की जगह परीक्षा देने गया था।

राहुल गांधी ने उठाया सवाल

उधर, राहुल गांधी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने पर सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि यह 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है। 10 वर्षों से भाजपा सरकार के निकम्मेपन की कीमत युवाओं को चुकानी पड़ रही है।

नीट पेपर लीक नहीं हुआ-NTA

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में अंडरग्रेजुएट्स के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) आयोजित करने के कुछ घंटों बाद पेपर की एक प्रति इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें दावा किया गया कि नीट पेपर लीक हो गया। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनटीए ने मामले में संज्ञान लेते हुए पेपर लीक के दावों को पूरी तरह से खारिज किया है। हालांकि, इस बात पर सहमति व्यक्त की कि कुछ छात्रों को गलत प्रश्न पत्र सौंपा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+