अक्षय कुमार की फिल्म के निर्देशक की जीभ काटने पर एक करोड़ का ईनाम

मथुरा के संतो ने की घोषणा, फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से आहत हुई लोगों की भावनाएं।

उत्तर प्रदेश। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' मथुरा के संतों के निशाने पर आ गई है। फिल्म के कुछ दृश्यों से नाखुश संतो ने निर्देशक की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ के ईनाम की घोषणा की है।

akshay

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के निर्देशक नारायण सिंह से हिन्दू संत मथुरा के दो गांवों नंदगांव और बरसाना गांव के लड़का-लड़की की शादी दिखाने से नाराज हैं।

इस मामले में सोमवार को बरसाना में महापंचायत बुलाई गई। इसी पंचायत में फिल्म के नाम और उसके मथुरा से जुड़ाव के संबंध में चर्चा की गई। पंचायत में घोषणा की गई कि निर्देशक की जीभ को जो काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।

सतों के मुताबिक, फिल्म में दो गांवो के लड़के-लड़की को शादी करते दिखाया गया है, जिससे लोग बेहद आहत हैं। संतों ने कहा कि इन गांवो के लड़के-लड़की आपस में शादी नहीं करते हैं। ऐसा दिखाकर सालों से चली आ रही इन गांवों को परंपरा को तोड़ा गया है।

फिल्म का नाम बदलने की भी मांग

हाल ही में फिल्म का एक सीन फिल्माया गया था, इस सीन में नंदगांव के लड़के और बरसाना की लड़की की शादी करते दिखाया गया था। इसी को लेकर क्षेत्र के संत समाज में रोष है।

फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार मुख्य रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर नारायण सिंह का कहना है कि हम किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहते हमारी फिल्म महिला सशक्तिकरण व स्वछता अभियान पर आधारित है।

वहीं संतों ने फिल्म की नाम बदलकर 'टॉयलेट: एक स्वच्छता अभियान' करने की भी मांग की है। संतों ने फिल्म की शूटिंग को भी बाधित करने की बात कही है।

महापंचायत में 6 गांव के प्रधान, संत और स्थानीय लोग शामिल थे। इस महापंचायत से तीन दिन पहले ही बरसाना पंचायत के 20 प्रधानों ने शादी के इस दृश्य के खिलाफ याचिका दायर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+