Kota Fire: कोटा के हॉस्टल में लगी भीषण आग,अफरा-तफरी में जान बचाने कूदे 7 छात्र घायल

Kota Fire News: कोटा की लैंडमार्क सिटी के हॉस्टल में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। छात्रों ने हॉस्टल से जान बचाने के लिए छलांग लगी दी। जिसमें 7 छात्र घायल हो गए।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़ पडे़ और रेस्क्यू कर छात्रों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है हालांकि शुरुआती जांच में आज का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

massive-fire-breaks-out-in-kota-hostel-7-students-injured-after-jumping-to-save-their-lives

कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके की लैंडमार्क सिटी में रविवार को एक होस्टल में आज भीषण आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकलें और पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा।

हॉस्टल में रह रहे कोचिंग छात्रो को बाहर निकाला गया। कुछ छात्र आग से बचने के लिए हॉस्टल से कूद गए। जिसकी वजह से एक छात्र का पैर फ्रैक्चर हो गया।

लैंडमार्क सिटी के होस्टल से धुआं निकलते देख लोगों ने प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस उप अधीक्षक राजेश सोनी और कुन्हाड़ी थाने का पुलिस मय जाब्ता वहां पहुंच कर छात्रों को बाहर निकाला।

आग इतनी तेजी से फैली की हॉस्टल का सारा सामान जल गया। घटना में 7 छात्र झुलसने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिसमें से तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल हॉस्टल के बच्चों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है।

पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलवाया है और आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में आज का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग के कारणों जांच कर रहे हैं।

हॉस्टल में थे 61 बच्चे मौजूद, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
लैंडमार्क सिटी इलाके में हॉस्टल में लगी आग के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है। प्रत्यक्षदर्शी देवेन्द्र वैष्णव ने बताया कि मैं मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था तभी हॉस्टल से धुंआ नजर आया। क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने साधनों से आज पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आप काबू नहीं हुई। कुछ बच्चे डर की वजह से ऊपर से भी कूदे जिनके चोट आई हैं। वैष्णव ने बताया कि अग्निशामक विभाग की दमकल मौके पर देरी से पहुंची।

वहीं पुलिस उप अधीक्षक राजेश सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दमकलों को बुलाकर आग पर काबू किया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं एक बच्चे के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और एक अन्य छात्र को चोट लगी है जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+