भारत-पाक सीमा पर तेज धमाकों से गूंजे कई गांव, 70 KM तक सुनाई दी आवाज, तेज रोशनी भी हुई
बाड़मेर, 1 मार्च। भारत-पाकिस्तान सीमा पर कई गांव बीती रात करीब नौ बजे तेज धमाकों से गूंज उठे। इस दौरान तेज रोशनी हुई और धमाकों की आवाज 50 से 70 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हालांकि धमाकों की पुष्टि नहीं है कि ये सीमावर्ती इलाके में किस विशेष जगह पर क्यों हुए हैं?

एक-दूसरे को फोन कर पूछते रहे हाल
धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को फोन कर अपने-अपने क्षेत्र के हाल पूछे। धमाके की आवाज के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनाक्रम का पता लगाने में जुट गईं, लेकिन अभी तक स्थिति क्लियर नहीं हो पाई है कि धमाका कब कहां व क्यों हुआ?

क्या बोले बाड़मेर एसपी?
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव के अनुसार आसमान में रोशनी और एक धमाके की आवाज आई थी, लेकिन किसी प्रकार के कोई हादसे की या नुकसान की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

संभवतया पाक में हुआ हो धमाका
हादसा संभवत किसी उल्कापिंड के गिरने की या पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में किसी धमाके की आवाज हो सकती है, लेकिन अभी तक यह नहीं कहा जा सकता कि यह धमाका किसका था?

गुजरात में सुनी आवाज
ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस धमाके की आवाज भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव बाखासर, बाड़मेर, सांचौर और गुजरात बनासकांठा जिले के कुछ गांवों में सुनाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications