राजस्थान: छेड़खानी के संदेह में युवक का सिर मुंडवाया फिर खंभा से बांध पीटा
सीकर। राजस्थान में सीकर में युवक को एक लड़़की को सरेआम छेड़ना उस समय मंहगा पड़ गया। जब उसकी गांव वालों ने जमकर धुनाई कर दी। मामला सीकर जिले के नेचवा गांव का है। जहां एक युवक ने गांव की एक लड़की के साथ छेड़खानी तो गांव वालों ने उसे ऐसी सजा दी जिसके चलते मामला सुर्खियों में आ गया।

गांव वालों ने छेड़खानी के संदेह में युवक का पहले सिर मुंडाया फिर उसके बाद युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। इस पूरे हादसे की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल सीकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications