बाथरूम में बंद मामी की आबरू बचाने चिल्ला पड़ा बच्चा, बेरहमी से रेता गला

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक महिला से दुष्कर्म करने उसके घर में घुस गया। महिला अपनी आबरू बचाने के लिए बाथरूम में घुस गई और दरवाजा बंद कर दिया। घर में मौजूद सात साल के बच्चे ने अपनी मामी को बचाने के लिए चिल्लाना शुरु किया। फिर युवक ने बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी।दरअसल पूरी घटना जयपुर के आदर्श नगर की है। युवक जबरन घर में घुसा और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने बचने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। ये सारा वाकया युवती का मासूम भांजा देख रहा था, जब उसने मामी को बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया, तो युवक ने धारदार हथियार से उसका गला रेत डाला और भागने लगा। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हलाले कर दिया।

man killed a boy who was shouting to save his maternal aunt

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी 28 वर्षीय एश्ले लारेंस हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है। वह शुक्रवार को ही अपने पिता के साथ मनोचिकित्सालय में इलाज करवाने के लिए जयपुर पहुंचा था। वह पिता की नजरों से बचकर मनोचिकित्सालय से भाग गया और आदर्श नगर आर्य समाज के परिसर में घुस गया। यहां एश्ले लारेंस प्रथम तल पर किराए से रहने वाली सरिता के घर में घुस गया। उस समय सरिता अपने भांजे के साथ थी। वह सरिता से जबरन छेड़छाड़ करने लगा। सरिता के पति घर पर नहीं थे, घबराकर सरिता ने खुद को एश्ले लारेंस से छुड़ाकर बाथरूम में बंद कर लिया। इस दौरान सरिता के 7 वर्षीय भांजे ने मामी को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

एश्ले लॉरेंस ने आदित्य को दबोच लिया और घसीटकर उसे बाथरूम में ले गया और वहां उसने चाकू से आदित्य का गला रेत डाला। आदित्य 3 दिन पहले ही अलवर से अपनी मामी के घर जयपुर आया था। इसके बाद आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एश्ले लारेंस को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- इंटरनेशनल गर्ल्स डे पर रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में लगातार 5 घंटे खड़ी रही छात्रा की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+