राजस्थान: आईएसआईएस से संबंध के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
राजस्थान एटीएस के एडीजी जॉर्ज बीजू जोसफ ने बताया कि राजस्थान के सीकर से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
सीकर (राजस्थान)। राजस्थान एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध के शक में राजस्थान एटीएस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

आईएसआईएस से संबंध के शक में गिरफ्तारी
राजस्थान एटीएस के एडीजी जॉर्ज बीजू जोसफ ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के सीकर से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए शख्स पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से संबंध का शक है।
एटीएस एडीजी जॉर्ज बीजू जोसफ ने बताया कि गिरफ्तार शख्स पर आईएसआईएस से जुड़े लोगों को वित्तीय सुविधा मुहैया कराने में शामिल होने का शक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यूएपीए के तहत दर्ज हुआ केस
राजस्थान एटीएस के एडीजी जॉर्ज बीजू जोसफ ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार शख्स के खिलाफ यूएपीए यानी गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
वहीं उसके जरिए इससे जुड़े दूसरे लोगों की तलाश भी की जा रही है।
राजस्थान एटीएस के लिए इस शख्स की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी की तरह है। फिलहाल एटीएस को उम्मीद है कि गिरफ्तार शख्स के जरिए इससे जुड़े दूसरे लोगों को भी पकड़ा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications