गजब ! राजस्थान के इस गांव में है दूध देने वाला बकरा, रोजाना देता है इतने लीटर दूध, देखें वीडियो
धौलपुर। यह असाधारण बकरा है। लाखों में से एक बकरे में इस तरह की खासियत होती है जो नर होने के साथ-साथ मादा बकरी की तरह दूध भी देता है। राजस्थान के धौलपुर जिले के गुर्जा गांव में इन दिनों ये बकरा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
Recommended Video

सुबह-शाम आधा लीटर दूध देता है यह बकरा
तस्वीरों में दिख रहा यह नर बकरा हर रोज सुबह और शाम आधा लीटर से ज्यादा दूध दे देता है। बकरे के मालिक राजवीर सिंह ने इसे एक साल पहले बेचने के लिए खरीदा था, लेकिन पिछले 6 महीने से अचानक इसमें बदलाव होने लगा और ये बाकी बकरियों की तरह ही दूध देने लग गया। यह बकरा भले ही लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना हो, लेकिन पशु चिकित्सकों की नजर में ये सब हार्मोन्स की गड़बड़ी की वजह से हो रहा है। हालांकि ऐसा लाखों में से एक जानवर के साथ ऐसा होता है।

मनियां कस्बे के पशु मेले में खरीदा था बकरा
बकरे के मालिक राजवीर सिंह बताते हैं कि एक वर्ष पूर्व मनियां कस्बे में लगे पशु मेले से दो माह के इस बकरे को महज तीन हजार रुपए में खरीदा था। सोचा था कि इसे पालकर बड़ा करेंगे और फिर ईद के मौके पर बेच देंगे, मगर छह माह बाद ही बकरे में बदलाव देखने को मिले। इसके जननांग मादा की तरह विकसित होने लगे थे। यह दूध देने लगा। इसकी यह खासियत देखकर हमने अभी तक इसे नहीं बेचा।

क्या कहते हैं पशु चिकित्सक
पशु चिकित्सक डॉ. रामअवतार सिंघल बताते हैं कि एक लाख में एक केस ऐसा सामने आता है। हारमोंस की गड़बड़ी के कारण बकरे में नर और मादा के एक साथ लक्षण और अंग मिलने से बकरा दूध दे रहा है। इस बकरे में मादा के हारमोंस ज्यादा एक्टिव हुए हैं, इसलिए यह दूध देने लगा है। यह अपने आप में एक दुर्लभ केस है।












Click it and Unblock the Notifications