यह बकरा रोजाना खाता है काजू-बादाम, डाइट पर खर्च होते 500 रुपए, लोग 50 लाख रुपए में खरीदने को तैयार

अलवर। महंगाई के दौर भले ही आम इंसान के रोजाना के खाने पर 500 रुपए खर्च नहीं हो पाते होंगे, मगर इस मामले में राजस्थान के एक बकरे की कहानी जुदा है। यह बकरा डाइट में रोजाना काजू, बादाम, दूध और चना लेता है। मालिक को इस पर करीब पांच सौ रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

Male Goat eat Cashew Almond in kakrali village alwar

दरअसल, यह बकरा राजस्थान के अलवर जिले के ककराली गांव में बुद्धु खां के घर पर है। 55 साल के बुद्धु खां इस मोहम्मद नाम के बकरे को अल्लाह की नेमत मानते हैं, क्योंकि बकरे के शरीर पर अल्लाह और मोहम्मद जैसे शब्दों का आभास कराने वाली लकीरें हैं। बुद्धु खां और उनकी पत्नी फज्जो बकरे मोहम्मद का अपने बच्चों की तरह ख्याल रहती हैं। खुद भले ही दाल-रोटी खाकर गुजारा चला लेते हैं, मगर बकरे को मेवे खिलाना कभी नहीं भूलते। इस अनूठे बकरे की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में लगाई जा रही है।

Male Goat eat Cashew Almond in kakrali village alwar

अल्लाह की मेहरबानी लगता है

पूरे अलवर जिले में मोहम्मद नाम का यह बकरा अपनी नस्ल और कद-काठी के आधार पर नहीं बल्कि अपनी डाइट और इसके पेट पर दिखाई देने वाली लकीरों की वजह से पूरे अलवर में चर्चा का विषय है। बुद्धू खां की मानें तो लोग इस बकरे को 50 लाख रुपए तक में खरीदने को तैयार हैं, मगर वे बेचना नहीं चाहते हैं। यह बकरा उन्हें खुद पर अल्लाह की मेहरबानी लगता है।

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव ककराली के इस खास बकरे को देखने के लिए कई इमाम भी बुद्धू खां के घर आ चुके हैं। बुद्धु खां के भतीजे कुरसेद का कहना है कि मोहम्मद की उम्र सवा दो साल है। इस बकरे को करीब 2 वर्ष पहले दो माह का खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+