कौन हैं MLA गणेश घोघरा, जिन्होंने राजस्थान सरकार से मांगी घर पर 8 लीटर शराब रखने की छूट
MLA Ganesh Ghoghra: राजथान के विधायक गणेश घोघरा ने भजनलाल शर्मा सरकार से अनूठी मांग कर डाली। घोघरा की मांग है कि राजस्थान में आदिवासी समाज को अपने घर पर आठ लीटर शराब रखने की छूट मिलनी चाहिए।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान आदिवासी समाज के लिए विधायक गणेश घोघरा ने कई मांगें रखी।

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दूसरे सत्र में बोलते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि आदिवासी समाज की बात तो सब लोग करते हैं, मगर जमीनी हकीकत कोई नहीं देखता। आदिवासी समाज आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
आदिवासी समाज के लिए घोघरा की मांग
- जनसंख्या के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। इन लोगों को 6 प्रतिशत आरक्षण अलग से मिलना चाहिए।
- जातिगत जनगणना होनी चाहिए ताकि पता चल सके कि वास्तविक आदिवासी कितने हैं?
- जातिगत जनगणना के आधार पर आदिवासी समाज के विकास के लिए योजनाएं बननी चाहिए।
- गांव में पांच-पांच दिन तक बिजली नहीं आ रही है, लेकिन बिजली के बिल लगातार आ रहे हैं। आदिवासी समाज के गांवों में भी समय पर पूरी बिजली दी जाएग।
आठ लीटर शराब रखने की छूट मिले
विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि सरकार ने राजस्थान में जगह-जगह अंग्रेज़ी शराब की बड़ी-बड़ी दुकानें खोल रखी है। पैसे वाले लोगों के लिए शराब सहज उपलब्ध है, लेकिन आदिवासी बेल्ट में 1 या दो लीटर शराब भी किसी आदिवासी के पास मिल जाए तो पुलिस झूठा मुक़दमा बनाकर उसे पैसे वसूलती है। ऐसे में जरूरी है कि शादी-ब्याह, वार-त्योहार पर आदिवासियों को आठ लीटर महुए की शराब घर रखने की छूट दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications