Vikash Bhambhu : शहादत के बाद आया स्‍टाफ ऑफ कॉलेज का रिजल्‍ट, मेजर विकास भांभू रहे इंडिया टॉपर

Vikash Bhambhu : शहादत के बाद मेजर विकास भांभू रहे ऑल इंडिया टॉपर

विधि का विधान देखिए कि राजस्‍थान के बहादुर फौजी बेटे मेजर विकास भांभू ने स्‍टाफ ऑफ कॉलेज परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है, मगर वे आज इस दुनिया में नहीं हैं। रिजल्‍ट उनकी शहादत के बाद आया है। मेजर विकास भांभू मूलरूप से राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव रामपुरा के रहने वाले थे। 21 अक्‍टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में भारतीय सेना का हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था, जिसमें मेजर विकास भांभू भी शहीद हो गए थे।

बठिण्‍डा में आयोजित स्‍टाफ ऑफ कॉलेज की परीक्षा दी थी

बठिण्‍डा में आयोजित स्‍टाफ ऑफ कॉलेज की परीक्षा दी थी

अपनी शहादत से पहले मेजर विकास भांभू ने एक माह दस दिन पूर्व एक से 10 सितम्‍बर के बीच पंजाब के बठिण्‍डा में आयोजित स्‍टाफ ऑफ कॉलेज की परीक्षा दी थी। अब इसी मंगलवार को परीक्षा का रिजल्‍ट आया है। परीक्षा में मेजर विकास भांभू भारतीय सेना के एयरविंग से ऑल इंडिया टॉपर रहे हैं। यह बात अलग है कि रिजल्‍ट आने से पहले मेजर विकास शहीद हो गए थे।

 बेटे की शहादत पर गर्व है

बेटे की शहादत पर गर्व है

मीडिया से बातचीत में मेजर विकास भांभू के पिता भागीरथ भांभू ने बताया कि बेटे की शहादत पर गर्व है। शहादत के बाद अब परीक्षा टॉप करके बेटे ने फिर पूरे परिवार का गर्व बढ़ाया है। दस सितम्‍बर को पेपर होने के बाद पिता की मेजर बेटे से बात हुई थी। तब मेजर ने पिता से कहा कि था कि लड़ाई पेपर पास करने की नहीं बल्कि इंडिया टॉप करने की है।

 बचपन से सपना था कि वह भारतीय सेना ज्‍वाइन करें

बचपन से सपना था कि वह भारतीय सेना ज्‍वाइन करें

पिता ने बताया कि बेटे विकास भांभू का बचपन से सपना था कि वह भारतीय सेना ज्‍वाइन करें और उसने सपना पूरा कर भी दिखाया था। दस सितम्‍बर को परीक्षा देने के बाद अपने गांव रामपुरा आए थे और परिजनों से मिलकर गए थे। फिर 21 अक्‍टूबर को शहीद हो गए। 24 अक्‍टूबर को गांव में विकास का अंतिम संस्‍कार किया गया था।

हादसे में कुल पांच जवान शहीद हुए थे।

हादसे में कुल पांच जवान शहीद हुए थे।

21 अक्‍टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के गांव सिंगिंग में भारतीय सेना के हेलिकॉप्‍टर एचएएल रुद्र हादसे में राजस्‍थान के तीन जवानों ने एक साथ शहादत दी थी। हादसे में कुल पांच जवान शहीद हुए थे। राजस्‍थान से शहीद होने वालों में शहीद मेजर विकास भांभू के अलावा शहीद हुए मेजर मुस्‍तफा उदयपुर, रोहिताश्‍व कुमार झुंझुनूं के रहने वाले थे। 27 साल के मेजर मुस्‍तफा तो अविवाहित थे। उनकी सगाई हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+