राजस्थान ने खो दी फौजी बेटी कविता मील, 3 माह पहले कैप्टन से मेजर बनीं, पिता की इच्छा पर पीहर से उठी अर्थी
Kavita Meel Sujdola Village Rajasthan: राजस्थान ने बहादुर फौजी बेटी डॉ. कविता मील को खो दिया। भारतीय सेना में मेजर पद पर सेवाएं दे रहीं कविता मील ने वीरगति को प्राप्त हो गईं।
कविता मील की 29 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थीं। तीन माह पहले ही भारतीय सेना में कैप्टन पद से पदोन्नत होकर मेजर बनी थीं।

बता दें कि भारतीय सेना में मेजर कविता मील राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पिलानी के पास के गांव सुजड़ोला की रहने वाली थीं। मेजर बेटी कविता की मौत की खबर मिलते ही पूरे सुजड़ोला में शोक की लहर दौड़ गई।
कविता के पिता ने इच्छा जताई कि वे चाहते छह माह पहले उनके घर से बेटी डोली में बैठकर विदा हुई थी। अब उसकी अंतिम यात्रा भी पीहर से ही निकले। इस पर कविता के ससुराल पक्ष के लोगों ने सहमति दे दी। मेजर कविता का उसके पीहर में अंतिम संस्कार किया गया।
मेजर कविता मील के पिता कमल सिंह मील भी भारतीय सेना में रह चुके हैं। वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जखोड़ा में द्वितीय श्रेणी टीचर पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मां संतोष देवी हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन पिंकी मलसीसर उपखंड अधिकारी कार्यालय में अकाउंटेंट पद पर हैं।
परिजनों ने बताया कि कविता मील के बड़े भाई डॉक्टर बनना चाहते थे। उनकी साल 2006 में मौत हो गई। उस समय कविता महज 12 साल की थी। तब कविता ने उनके भाई का इलाज कर रहे डॉक्टर से कहा कि ''आप मेरे भाई को नहीं बचा पाए। मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनूंगी'' कविता न केवल डॉक्टर बनीं बल्कि भारतीय सेना में मेजर बनने में भी सफल रहीं।
इसी साल 22 अप्रैल को मेजर डॉ. कविता मील की शादी आर्मी में मेजर डॉ. दीपक कुमार से हुई थी। दीपक कुमार वर्तमान में बीकानेर में पोस्टेड हैं। कविता को बीकानेर ट्रांसफर हो चुका था। वह नौ अक्टूबर को ज्वाइन करने वाली थी।












Click it and Unblock the Notifications