Rajasthan News: नहीं रहे महावीर जैन,आखिर कौन थे जिन्होने जनसंघ से लेकर भाजपा की सरकार तक का किया लम्बा सफर तय

Rajasthan News: प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का आज निधन हो गया। राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से बीजेपी में सबसे ज्यादा चार बार रहे थे विधायक।

राजस्थान की भाजपा में आज शोक की लहर दौड़ गई। पूरी भाजपा आज शोकाकुल है। भाजपा के वरिष्ठा नेता और जनसंघ के आधार स्तम्भ महावीर जैन का आज निधन हो गया।

mahavir-jain-of-tonk-district-of-rajasthan-who-was-chief-whip-twice-in-jan-sangh-and-bjp-government

टोंक से चार बार बीजेपी से विधायक रहे 77 वर्षीय पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार को उन्होंने जयपुर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार थे।

वे आरएसएस विचार धारा के थे। वे संगठन में भी टोंक के जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर रहे है।

उधर उनके निधन से उनके घर में मातम छाया हुआ है तो उनके शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं मे माहौल गमगीन है। पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पार्टी और परिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का जन्म निवाई में मध्यम वर्गीय जैन परिवार में 1 जनवरी 1947 को हुआ।

माध्‍यमिक शिक्षा निवाई के ही राजकीय सैकण्‍डरी स्‍कूल में की। 17 मार्च 1964 की शादी हुई। उनके दो बेटे दो बेटियां है।
उनका राजनैतिक सफर काफी लंबा रहा। वे टोंक विधान सभा से सबसे ज्यादा बीजेपी में चार बार विधायक रहे है। इसमें सबसे बड़े पद पर दो बार मुख्य सचेतक रहे। निवाई नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे।
इसके अलावा वे टोंक बीजेपी के जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय बीजेपी कार्यकारिणी में भी रहे।

कब से कब रहे विधायक
महावीर प्रसाद जैन को सबसे पहले बीजेपी से 1980 में पहली बार टोंक विधान सभा से टिकट मिला और जीत गए । वे पहली बार 1980-85 तक सातवीं विधान सभा के सदस्य बने। फिर 1990-92, 1993-98, 2003-08 तक विधायक चुने गए । इस दौरान वे विधान सभा की कई समितियों में रहे।

जैन दो बार रहे मुख्य सचेतक:
महावीर प्रसाद जैन 21 जून 2004 से 10 दिसंबर 2008 तक और 29 दिसंबर 1993 से 30 नवंबर
1998 तक राजस्थान विधान सभा के मुख्य सचेतक रहे।

जनहित के मुद्दों पर जेल में भी गए थे जैन:
महावीर प्रसाद जैन ने 1968 में राजनीति में प्रवेश किया। वे राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के स्‍वयं सेवक एवं प्रचारक भी रहे। विभिन्‍न जन आन्‍दोलनों में सक्रिय योगदान किया। आपातकाल में जेल में भी रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जिलेभर के भाजपा नेताओं सहित सर्व समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

महावीर प्रसाद जैन की दबंगता व ईमानदारी का पूरा राजस्थान लोहा मानता था। महावीर प्रसाद जैन 2 बार मुख्य सचेतक, 4 बार विधायक रहे,जिलाध्यक्ष रहे,जनसंघ के समय के नेता रहे।1975 में आपातकाल के समय जेल भी गए।शोक वक्त करने वालो में

भाजपा नेताओं ने जताया शोक:
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,जिला प्रभारी मुकेश पारीक, विधायक रामसहाय वर्मा,जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, अजित सिंह मेहता,विजय बैसला,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, कमलेश सिंगोदिया सहित सभी भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+