जयपुर : राजस्थान की महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी के छात्र हुए बेकाबू, बस में लगाई आग

जयपुर। राजस्थान सरकार के फैसले से नाराज राजस्थान की महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मंगलवार को बवाल मचा दिया। यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और धरना देकर विरोध जताया। आक्रोशित छात्रों की भीड़ उग्र हो गई और जमकर तोड़तोड़ की।

Maharishi Arvind University Students protest in Jaipur

छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान बेकाबू छात्रों ने महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी के पास खड़ी बस को आग लगा दी। उधर, बस में आग की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार गजेंद्र सिंह का कहना है कि जिन आदेशों पर छात्र नाराजगी जता रहे हैं वो राज्य सरकार की ओर से जारी हुए हैं। एमएससी के लिए निजी कॉलेजों को शामिल नहीं किए जाने के इन आदेशों के कारण छात्रों में नाराजगी थी और यूनिवर्सिटी प्रशासन उन्‍हें समझाने में जुटा था। इसके बावजूद छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर को नुकसान पहुंचाया। बस में आग लगाई। दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+