महाराष्ट्र की दुल्हन ने राजस्थान के दूल्हे से वीडियो कॉल पर की शादी, फेरे-वरमाला भी ऑनलाइन

चित्तौड़गढ़। कोरोना महामारी में कई अनूठे तरीकों से शादियां हो रही हैं। ऐसी ही शादी राजस्थान के दूल्हे की महाराष्ट्र की दुल्हन के साथ हुई है। दोनों ने ऑनलाइन शादी की है। मतलब सज धजकर वीडियो कॉल के सामने बैठ गए और उसी दौरान एक दूसरे का वरमाला पहनाकर परिणय सूत्र में बंध गए। यहीं नहीं बल्कि इस जोड़े ने सात फेरे भी ऑनलाइन लिए।

Maharashtra Dulhan married with Rajasthan Dulha on video call in Lockdown

दरअसल, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा की आदर्श कॉलोनी निवासी भड़क्तिया परिवार के सुशील कुमार जैन की सगाई औरंगाबाद महाराष्ट्र के हीरालाल कोठारी की बेटी श्रद्धा हुई थी। दोनों की शादी में लॉकडाउन आड़े आ गया। लॉकडाउन एवं निम्बाहेड़ा में कोरोना संक्रमण के चलते कर्फ्यू लग गया। ऐसे में न तो बारात जा सकती थी और न ही लड़की वाले यहां आ सकते थे। फिर वर व वधू पक्ष ने ऑनलाइन विवाह का निर्णय किया। विवाह पूर्व की रस्मों को दोनों ही परिवार वालों ने अपने-अपने यहां निभाया।

गुरुवार शाम को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विवाह सम्पन्न हुआ। ऑनलाइन ही पंडित ने मंत्रच्चार कर फेरे करवाए और वरमाला की रस्म पूरी करवाई। वर-वधू ने ऑनलाइन ही एक-दूसरे को वचन दिए। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी दो दिन पहले ही शुरू कर हल्दी और मेहंदी समेत अन्य रस्में भी घर में ही की इनमें भी वीडियो कॉल के जरिए परिजन व रिश्तेदार शामिल हुए। दोनों परिवारों ने यह भी तय किया कि एक लाख रुपए समाजसेवा के लिए दिए जांएगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+