SIKAR : महाराष्ट्र भाजपा विधायक कीर्ति कुमार राजस्थान के सीकर में गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?
सीकर। राजस्थान के सीकर शहर में महाराष्ट्र भाजपा के विधायक के कीर्ति कुमार की गिरफ्तारी हुई है। उनके साथ ही चार लोगों को भी पकड़ा गया है। ये लोग सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।

नो एंट्री एरिया में घुसाई बस
सीकर डीएसपी वीरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शनिवार दोपरह को एसके कॉलेज के सामने एचसी गिरधारी लाल और महिला कांस्टेबल कमला तैनात थे। इसी दौरान हरियाणा नंबरों की एक बस आई। बस नो एंट्री एरिया में घुसने पर पुलिसकर्मी ने चालान बना दिया।

एसके कॉलेज में घुसकर बचाई जान
इस बात से खफा बस में सवार लोगों ने हैड कांस्टेबल के साथ मारपीट शुरू कर दी। हैड कांस्टेबल ने एसके कॉलेज में घुसकर खुद की जान बचाई। कॉलेज स्टाफ ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।

डीएसपी व कोतवाल पहुंचे मौके पर
उधर, सूचना पाकर सीकर शहर डीएसपी वीरेंद्र कुमार शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हैड कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में बस में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

ये हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के नागपुर जिले की धंतोली तहसील निवासी नितेश भगड़िया, उसके पुत्र और भाजपा विधायक कीर्ति कुमार, श्रीकांत, अंकित भूतड़ा और यवतमाल के रहने वाले सुशील कोठारी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications